अयोध्या : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बनाई आत्महत्या की कहानी

Aug 16, 2020 02:28 pm ISTDeep Pandey हिन्दुस्तान टीम, अयोध्या
share

अयोध्या में पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति के शव को आत्महत्या का रुप देने के लिए सामने स्थित बांस के ओसारे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का...

अयोध्या : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बनाई आत्महत्या की कहानी

अयोध्या में पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति के शव को आत्महत्या का रुप देने के लिए सामने स्थित बांस के ओसारे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच प्रारम्भ की। जांच में उसकी पत्नी व  प्रेमी के साथ अन्य व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक में 40 वर्षीय रामआशीष का शव बांस के ओसारे पर लटका मिला था। पीएम रिपोर्ट में हत्या आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसमें इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी रीता निषाद, उसके प्रेमी दिनेश कुमार निषाद तथा महेश कुमार कोरी का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों हत्यारोपी पिपरी तिराहे पर कहीं भागने के फिराक में है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को दर्ज हत्या के मुकदमे में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया I

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।