ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअयोध्या राम मंदिर : भूमि पूजन वाले दिन के लिए रामलला की पोशाक तैयार, जानिए क्या है खासियत

अयोध्या राम मंदिर : भूमि पूजन वाले दिन के लिए रामलला की पोशाक तैयार, जानिए क्या है खासियत

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या में तैयारियां जोरो पर है। मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम लला की पोशाक तैयार हो चुकी है। सोमवार को राम लला की मूर्ति को...

अयोध्या राम मंदिर : भूमि पूजन वाले दिन के लिए रामलला की पोशाक तैयार, जानिए क्या है खासियत
हिन्दुस्तान टीम,अयोध्या Sun, 02 Aug 2020 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या में तैयारियां जोरो पर है। मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम लला की पोशाक तैयार हो चुकी है। सोमवार को राम लला की मूर्ति को सफेद कपड़े पहनाए जाएंगे, मंगलवार को लाल कपड़े पहनाए जाएंगे, इसी प्रकार कल से लेकर 5 तारीख तक इन्हीं के कपड़े पहनाए जाएंगे। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनाए जाएंगे। पीले और केसरिया रंग का विकल्प भी रखा गया है। 

भगवान राम के लिउ पोशाक तैयार करने वाले दर्जी भगवत प्रसाद ने बताया कि पंडित कल्कि राम ने पोशाक के लिए ऑर्डर दिया था। अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग पोशाक तैयार हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार के लिए सफेद, मंगलवार के लिए लाल और बुधवार के लिए हरे रंग की विशेष पोशाक तैयार की गई है। केसरिया रंग की पोशाक भी तैयार है। 

 

बाजार से कॉलोनी तक पूरी अयोध्या नगरी हो रही सैनिटाइज : 

अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रामनगरी में  बाजार से आवासीय कॉलोनी तक सभी जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है। अयोध्या में पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन तमाम प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। सबसे पहला प्रोटोकॉल कोरोना वायरस को लेकर है, जिस पर प्रशासन का पूरा फोकस है। डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर तमाम एजेंसियों के साथ बैठक हुई है। सुरक्षा बंदोबस्त के सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर अयोध्या में 5 अगस्त को एक साथ एक जगह 5 लोगों से ज्यादा को जुटने नहीं दिया जाएगा। 

देश के आठ हजार स्थानों की मिट्टी और जल का होगा राम मंदिर भूमि पूजन में उपयोग : 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में देशभर के करीब आठ हजार पवित्र स्थलों से मिट्टी, जल और रजकण का उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए देशभर से मिट्टी एवं जल का संग्रह किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने 'भाषा से कहा, '' देशभर से अयोध्या पहुंचने वाली मिट्टी एवं जल का आंकड़ा अभी तक जोड़ा नहीं गया है लेकिन ऐसा अनुमान है कि सात-आठ हजार स्थानों से मिट्टी, जल एवं रजकण पूजन के लिए अयोध्या पहुंचेगा। दो दिन पहले तक करीब 3,000 स्थानों से मिट्टी और जल वहां पहुंच चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें