कुशीनगर में द कश्मीर फाइल्स देखकर नारेबाजी कर रहे युवकों पर हमला, 3 को चाकू से गोदा

Mar 19, 2022 06:19 pm ISTAjay Singh हिन्‍दुस्‍तान , कुशीनगर
share Share
Follow Us on

यूपी के कुशीनगर के फाजिलनगर कस्‍बे के एक सिनेमा हाल से कश्मीर फाइल फिल्म देखने के बाद बाहर निकल रहे युवकों पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से...

कुशीनगर में द कश्मीर फाइल्स देखकर नारेबाजी कर रहे युवकों पर हमला, 3 को चाकू से गोदा

यूपी के कुशीनगर के फाजिलनगर कस्‍बे के एक सिनेमा हाल से कश्मीर फाइल फिल्म देखने के बाद बाहर निकल रहे युवकों पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि सिनेमा हाल से निकलते समय युवकों ने कुछ नारे लगाए थे जिसके बाद उन पर हमला किया गया। 

फाजिलनगर पंचायत क्षेत्र में स्थित एक सिनेमाघर में कश्मीर फाइल फिल्म चल रही है। शुक्रवार को अंतिम शो में विकास खण्ड के जोकवा बाजार निवासी कुछ युवक उस फिल्म को देखने पंहुचे थे। फिल्म देखने के दौरान युवक देशभक्ति का नारा लगा रहे थे जो एक समुदाय विशेष के युवकों को नागवार लगा। शो से बाहर निकलने के बाद दोनों तरफ के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान एक तरफ के युवकों ने दूसरी तरफ के युवकों पर हमला बोल दिया। 

इस घटना में साहुल पुत्र अशोक जायसवाल, कृष्णा पुत्र अशोक जायसवाल और सचिन पुत्र छोटे लाल गोंड गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद तीनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के डॉक्‍टरों ने तीनों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। 

आरोपियों की तलाश में छापेमारी
इस संबंध में पटहेरवा के थानाध्‍यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद आरोपी युवकों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। परिजन घायल युवकों का इलाज करा रहे है उनके द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। मामले में दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। 

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
Hindi NewsUP Newsattack on youths returning after watching kashmir files kushinagar three injured
;;
;