ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपुलिस भी वही है, थाना भी वही है लेकिन अब कानून का राज है :असीम अरुण

पुलिस भी वही है, थाना भी वही है लेकिन अब कानून का राज है :असीम अरुण

मंत्री असीम अरुण ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पुलिस भी वही है, थाना भी वही है, लेकिन अब कानून का राज है। योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद पुलिस का मनोबल ऊंचा करने का काम किया है।

पुलिस भी वही है, थाना भी वही है लेकिन अब कानून का राज है :असीम अरुण
Pawan Kumar Sharmaलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊSun, 26 Mar 2023 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे हो गए। इस मौके पर उनके मंत्री एक साल के उपलब्धियां गिनाने में जुट गए हैं। वहीं मंत्री असीम अरुण ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पुलिस भी वही है, थाना भी वही है, लेकिन अब कानून का राज है। योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद पुलिस का मनोबल ऊंचा करने का काम किया है। पिछली सरकार में जब माफिया या अपराधी पुलिस पर गोली चलाते थे तो उन्हें सिर छिपाकर भागना पड़ता था। लेकिन योगी सरकार में जहां अपराधियों का मनोबल गिरा है। वहीं पुलिस का मनोबल बढ़ा है।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर का कोई पॉलिसी नहीं है, लेकिन आज जब पुलिस पर गोली चालाई जाती है तो उसे भी कार्रवाई के तौर पर गोली मिलती है। जब सपा और बसपा सरकार में पुलिस पर गोली चलती थी तो पुलिस डरती थी कि कहीं उसे ही उलटा न फंसा दिया जाए। 

असीम अरुण ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि त्यौहार बवाल के लिए बल्कि उत्सव मनाने के लिए होते हैं। सपा सरकार में अराजक तत्वों को बढ़ावा दिया जाता था। लेकिन योगी सरकार में अपराधिक गतिविधि करने वाले कुचल दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ त्योहार से पहले अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक जरूर करते हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें