ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशवाराणसी के अर्जुन ने बढ़ाया मान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

वाराणसी के अर्जुन ने बढ़ाया मान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

वाराणसी के 6 साल के अर्जुन ने देश ही नहीं विदेश में भी अपने नाम का लोहा मनवाया है। अर्जुन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के दो रिकॉर्ड तोड़ कर यह कारनामा कर दिखाया है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद अर्जुन...

वाराणसी के अर्जुन ने बढ़ाया मान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम
एजेंसी,वाराणसीThu, 06 Aug 2020 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी के 6 साल के अर्जुन ने देश ही नहीं विदेश में भी अपने नाम का लोहा मनवाया है। अर्जुन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के दो रिकॉर्ड तोड़ कर यह कारनामा कर दिखाया है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद अर्जुन वाराणसी आंखों का तारा बन चुका है। आपने महाभारत में अर्जुन की तीरंदाजी के बारे में सुना है और सुना है कि अर्जुन के बराबर कोई तीरंदाज नहीं हुआ। अर्जुन ने अपने दम पर पूरी महाभारत का पासा पलट दिया था। 

यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वाराणसी के छह साल के अर्जुन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के दो रिकॉर्ड तोड़ कर अपना नाम दर्ज करवाया है।इन दोनों रिकॉर्ड के टूटने के बाद अर्जुन पूरे वाराणसी की आंखों का तारा बन गया है बड़े, बुजुर्ग और महिलाएं सब अर्जुन की तारीफ कर रही हैं। 

अर्जुन द्वारा तोडे गए रिकोर्ड और उनका इतिहास
पहला रिकोर्ड -जोसेफ मैकग्रेइल-बेटुप, ऑस्ट्रेलिया के कैपिटल टेरिटरी कैनबरा में इन्होंने 17 नवम्बर 2019 को 18 मी दूरी से 40 सेमी लक्ष्य में 10 तीरों को शूट करने का था  समय 1 मिनट 0.03 सेकंड था।जिसको अर्जुन ने 48.63 सेकेण्ड में पूरा किया।

दूसरा रिकार्ड -अमेरिका के माइक ट्रोना ने रोलर स्केटिंग पर तीरंदाज़ी करते हुए सबसे अधिक स्कोर बनाने का रिकार्ड 2 अगस्त 2000 किया था। इसमें रोलर स्केटिंग करते हुए एक मिनट मे 120 मीटर की दूरी तय करनी होती है तथा हर 20 मीटर पर रखे हुए पाँच 40 सेंटीमिटर के लक्षण को भेदना होता है। अभी तक का सबसे अधिक स्कोर 20 का है ,जिसको अर्जुन ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 32 स्कोर प्राप्त किए। यहां आपको बताते चलें कि वाराणसी से 6 साल के अर्जुन ने यह कारनामा कोई राजपुर के संत अतुल आनंद कान्वेंट स्कूल के इंडोर स्टेडियम में पूरा किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें