ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमुन्ना बजरंगी के शूटर अन्नू त्रिपाठी की भी जेल में हुई थी हत्या

मुन्ना बजरंगी के शूटर अन्नू त्रिपाठी की भी जेल में हुई थी हत्या

कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या से अनुराग त्रिपाठी के मर्डर की याद भी ताजा हो गई है। मुन्ना बजरंगी गैंग में अनुराग त्रिपाठी उर्फ अन्नू त्रिपाठी शार्प शूटर था। जिस...

मुन्ना बजरंगी के शूटर अन्नू त्रिपाठी की भी जेल में हुई थी हत्या
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 Jul 2018 12:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या से अनुराग त्रिपाठी के मर्डर की याद भी ताजा हो गई है। मुन्ना बजरंगी गैंग में अनुराग त्रिपाठी उर्फ अन्नू त्रिपाठी शार्प शूटर था। जिस तरह से सोमवार को बागपत जिले की जेल में मुन्ना बजरंगी को गोली मारकार मौत के घाट उतारा गया, उसी तरह से अन्नू त्रिपाठी को भी 2005 में वाराणसी जेल में गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। 

BIG BREAKING: डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या

साल 2005 में अनुराग त्रिपाठी नाम का शार्प शूटर नैनी सेन्ट्रल जेल में बंद था। उसके खिलाफ ज्‍यादातर मुकदमे वाराणसी में चल रहे थे। एक बार जब वह वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से तारीख पर हाजिर होकर पुलिस सुरक्षा में इलाहबाद लौट रहा था था, तभी उस पर बम से हमला हुआ था। इस घटना में सिपाही और दरोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बाद फैसला लिया गया था कि त्रिपाठी को वाराणसी की जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए क्योंकि उसे बार-बार इलाहाबाद से वाराणसी आना- जाना पड़ता है।

मुन्ना बजरंगी मर्डर:17 साल की उम्र में रखा था जुर्म की दुनिया में कदम

मई 2005 में वाराणसी जेल के बैरक के अंदर अन्नू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप एक अन्य अपराधी संतोष गुप्ता उर्फ किट्टू पर लगा था। बाद में किट्टू भी पुलिस इनकाउंटर में मारा गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें