ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : झगड़े की शिकायत से नाराज युवक ने महिला को केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

यूपी : झगड़े की शिकायत से नाराज युवक ने महिला को केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

यूपी के महोबा के खन्ना थाने में समझौता करने के बाद घर पहुंची महिला का पुरुषमित्र से विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिलामित्र को केरोसिन डाल कर जिंदा फूंक दिया। महोबा से परिजनों ने उसे बांदा जिला...

यूपी : झगड़े की शिकायत से नाराज युवक ने महिला को केरोसिन डालकर जिंदा फूंका
बांदा-महोबा।हिटीMon, 18 Jan 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के महोबा के खन्ना थाने में समझौता करने के बाद घर पहुंची महिला का पुरुषमित्र से विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिलामित्र को केरोसिन डाल कर जिंदा फूंक दिया। महोबा से परिजनों ने उसे बांदा जिला अस्पताल लेकर आए। यहां 24 घंटे बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई।  खन्ना थाने के खिरूही गांव निवासी पुष्पा देवी (40) का रविवार को गांव में ही पुरुषमित्र से विवाद हो गया था। पुष्पा ने इसकी शिकायत थाने की तो पुलिस ने उसके मित्र को बुलवाकर समझौता करा दिया। इसके बाद दोनों गांव पहुंच गए।

पुलिस से शिकायत से पुरुषमित्र नाराज था। इसी को लेकर फिर दोनों में झगड़ा हो गया। मित्र ने पुष्पा को पीटा और गुस्से में आकर केरोसिन डाल आग लगा दी। देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। पुष्पा की बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और किसी तरह आग बुझाई। घर वाले गंभीर हालत में उसे बांदा जिला अस्पताल ले गए। सोमवार को उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुष्पा के पति पूरन ने बताया कि वह दिल्ली मे रहकर मजदूरी करता है। रिश्ते के नाती से उसकी पत्नी से मित्रता थी। तीन दिन पहले वह अपने तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ उसके पहुंचा था लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इससे नाराज नाती ने घर के बाहर रखे कंडे के डेर में आग लगा दी। इसी की शिकायत लेकर पुष्पा थाने गई थी जहां पुलिस ने नाती को फटकारा और और समझौता करा दिया। घर लौटने पर फिर उनमें विवाद हो गया। इस पर पहले नाती ने पत्नी को पीटा फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पति के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद महोबा पहुंचते ही रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें