ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकुम्भ मेला: नाराज किन्नर अखाड़ा ने नहीं किया अमरत्व स्नान

कुम्भ मेला: नाराज किन्नर अखाड़ा ने नहीं किया अमरत्व स्नान

महाशिवरात्रि पर कुम्भ क्षेत्र में अव्यवस्था के चलते किन्नर अखाड़ा ने अमरत्व स्नान नहीं किया। अधिकारियों के मनाने पर भी नाराज संत बिना स्नान किए पैदल ही शिविर को लौट गए। किन्नर अखाड़ा की आचार्य...

कुम्भ मेला: नाराज किन्नर अखाड़ा ने नहीं किया अमरत्व स्नान
निज संवाददाता,प्रयागराज।Tue, 05 Mar 2019 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर कुम्भ क्षेत्र में अव्यवस्था के चलते किन्नर अखाड़ा ने अमरत्व स्नान नहीं किया। अधिकारियों के मनाने पर भी नाराज संत बिना स्नान किए पैदल ही शिविर को लौट गए। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अखाड़ा के संतों से अभद्रता की। बताया कि संतों से अभद्रता करने वालों की जांच एडीजी से कराने की मांग की है। अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो किन्नर अखाड़ा न्याय के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। 

आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर व संत अमरत्व स्नान के लिए सेक्टर 12 स्थित शिविर से दोपहर में निकले। थोड़ी दूर जाने पर संतों के वाहनों को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक दिया। अखाड़ा प्रमुख ने पुलिस वालों पर गाड़ी की चाभी निकालने और चालकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। पुलिस प्रशासन के इस व्यवहार से आक्रोशित होकर किन्नर अखाड़े के सभी पदाधिकारी बिना स्नान किए पैदल ही शिविर में लौट आए।

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने मेला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार का कुम्भ वीआईपी के लिए ही मानों आयोजित किया गया है। बताया कि इस मामले में एडीजी एसएन साबत से वार्ता हो गई है। कहा कि मेला क्षेत्र में भीड़ अधिक होने से सोमवार को प्रस्तावित महाकाल यात्रा स्थागित कर दी गई। उधर एडीएम दिलीप त्रिगुणायक ने कहा कि मेला क्षेत्र में व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त थी। प्रशासन को जितनी तैयारी करनी थी हमने कर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें