ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअनामिका शुक्ला केस : प्रमाणपत्रों की जांच में तेजी, रोज हो रही मॉनिटरिंग

अनामिका शुक्ला केस : प्रमाणपत्रों की जांच में तेजी, रोज हो रही मॉनिटरिंग

अनामिका शुक्ला प्रकरण में सभी जिलों में प्रमाणपत्रों की जांच शुरू हो गई है। इसकी मॉनिटरिंग प्रतिदिन सर्व शिक्षा अभियान कर रहा है। शिक्षकों से उनके मूल अभिलेख मंगाए जा रहे हैं। जो शिक्षक इसमें सहयोग...

अनामिका शुक्ला केस : प्रमाणपत्रों की जांच में तेजी, रोज हो रही मॉनिटरिंग
विशेष संवाददाता, लखनऊ।Thu, 11 Jun 2020 08:53 AM
ऐप पर पढ़ें

अनामिका शुक्ला प्रकरण में सभी जिलों में प्रमाणपत्रों की जांच शुरू हो गई है। इसकी मॉनिटरिंग प्रतिदिन सर्व शिक्षा अभियान कर रहा है। शिक्षकों से उनके मूल अभिलेख मंगाए जा रहे हैं। जो शिक्षक इसमें सहयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, गोण्डा में मिली अनामिका शुक्ला के प्रमाणपत्रों का मिलान फर्जी तौर पर नियुक्त शिक्षिकाओं के प्रमाणपत्रों से करवाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, तीन जिलों में उसी अनामिका शुक्ला के प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल हुआ था जिसने गोण्डा में शपथपत्र दाखिल किया है। बाकी जिलों में भी मिलान किया जा रहा है। वहीं मूल अनामिका शुक्ला की इसमें संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल जिलों में खलबली मच गई है और शिक्षिकाएं अपने जिलों का रुख कर रही है। केजीबीवी आवासीय विद्यालय होते हैं और पूर्णकालिक शिक्षिकाएं यहां छात्राओं के साथ ही रहती हैं। केजीबीवी को 8 जून से खोलने के निर्देश दिए गए थे। अब शिक्षकों का मानना था कि स्कूल शायद मूल अभिलेखों की जांच के लिए ही खोले गए हैं। 

प्रमाणपत्रों की जांच करवाने जो अध्यापक नहीं जाएंगे, बहाना बनाएंगे कि मूल अभिलेख कहीं और हैं या खो गए हैं, वे शिक्षक विभाग के राडार पर होंगे और उनके खिलाफ पूरी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है फर्जी शिक्षक सत्यापन से दूरी बनाएंगे। सात बिन्दुओं पर जांच की जा रही है और इसकी रिपोर्ट 26 जून तक सौंपी जानी है। एक केजीबीवी में 4 पूर्णकालिक शिक्षिका, एक वार्डन, 3 अंशकालिक शिक्षक समेत 13-14 कर्मचारी होते हैं। प्रदेश में 746 केजीबीवी हैं। 

जांच की अपनी प्रक्रिया होती है। पुलिस की जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव है। हम सभी जिलों से पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। गोण्डा में जिलाधिकारी व एसएसपी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिल गई है। -विजय किरन आनंद, महानिदेशक, बेसिक शिक्षा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें