बसपा से इस्‍तीफा दे भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय, पीएम मोदी के साथ संसद में किया था लंच

लाइव हिन्‍दुस्‍तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को यूपी में झटका लगा है। अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडेय ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल हो गए।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को यूपी में झटका लगा है। अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडेय ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। कुछ देर बाद ही वह दिल्‍ली में भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के यूपी अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहे। रितेश पांडेय उन नौ सांसदों में शामिल थे जिन्‍होंने संसद के बजट सत्र के दौरान संसद भवन की कैंटीन में लंच किया था। 

चर्चा यह भी है कि बीजेपी उन्‍हें इस सीट से दोबारा उम्‍मीदवार बना सकती है। बसपा सुप्रीमो मायावती भेजे इस्‍तीफे में सांसद रितेश पांडेय ने लिखा कि लंबे समय से उन्‍हें न तो पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा है और न ही नेतृत्‍व के स्‍तर पर संवाद किया जा रहा है। उन्‍होंने लिखा, 'मैंने आपसे (मायावती) और शीर्ष पदाधिकारियों से संपर्क करने के लिए, भेंट के लिए अनिगनत प्रयास किए लेकिन उनका कोई परिणाम नहीं निकला। 

यह भी पढ़ें: स्‍वार्थ में भटक रहे.., MP रितेश के इस्‍तीफे के बाद मायावती का रिएक्शन

सांसद रितेश पांडेय ने अपने इस्‍तीफे में आगे लिखा है कि इस अंतराल में मैं अपने क्षेत्र और अन्‍यत्र पार्टी  के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से निरंतर मिलता-जुलता रहा और क्षेत्र के कामों में जुटा रहा। ऐसे में मैं इस निष्‍कर्ष पर पहुंचा हूं कि पार्टी को मेरी सेवा और उपस्थिति की अब आवश्‍यकता नहीं रही इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से त्‍यागपत्र देने के अलावा मेरे पास और कोई विकल्‍प नहीं है। पार्टी से नाता तोड़ने का यह निर्णय भावनात्‍मक रूप से एक कठिन निर्णय है।

मुझे हर कदम अंगुली पकड़कर चलना सिखाया 
इस्‍तीफे की शुरुआत में सांसद रितेश पांडेय ने बसपा सुप्रीमो मायावती, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया है। उन्‍होंने लिखा, 'सार्वजनिक जीवन में बसपा के माध्‍यम से जब से मैंने प्रवेश किया, आपका मार्गदर्शन मिला, पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग मिला और पार्टी के जमीनी स्‍तर के कार्यकर्ताओं ने मुझे हर कदम पर अंगुली पकड़कर राजनीति और समाज के गलियारे में चलना सिखाया।'

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsBSP छोड़ BJP में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय, PM के साथ किया था लंंच