ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअमरनाथ यात्रा पर गए लोगों से संपर्क नहीं, परिजनों की अटकीं सांसें

अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों से संपर्क नहीं, परिजनों की अटकीं सांसें

अमरनाथ यात्रियों पर देर शाम आतंकी हमला होने की खबर टीवी चैनलों पर फ्लैश होने के बाद शाहजहांपुर से यात्रा पर गए लोगों के परिजनों की सांस अटक गई। लोगों ने अपनों से संपर्क करना शुरू कर दिया। यात्रा पर...

अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों से संपर्क नहीं, परिजनों की अटकीं सांसें
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरMon, 10 Jul 2017 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरनाथ यात्रियों पर देर शाम आतंकी हमला होने की खबर टीवी चैनलों पर फ्लैश होने के बाद शाहजहांपुर से यात्रा पर गए लोगों के परिजनों की सांस अटक गई। लोगों ने अपनों से संपर्क करना शुरू कर दिया। यात्रा पर गए अधिकर यात्रियों के स्विच ऑफ हैं। इस कारण परिजनों को चिंता सताने लगी है। 

सोमवार को शाम करीब सवा आठ बजे आतंकियों ने यात्रियों से भरी बस पर हमला बोल दिया था। इस हमले में छह लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। टीवी पर खबर फ्लैश होने के बाद लोगों ने यात्रा पर गए अपनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। कुछ लोगों की बात हो गई, जबकि अधिकतर के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। अपनों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। वह लगातार संपर्क साधने में जुटे हैं, फिर भी उनका फोन नहीं मिल पा रहा है। 

जलालाबाद के युवाओं का ग्रुप सुरक्षित -
जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा निवासी दवा व्यापारी गौरव गुप्ता भी अपने सात दोस्तों के साथ चार जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए थे। वह लगातार अपने परिजनों से संपर्क बनाए हुए थे। सोमवार को यात्रियों पर आतंकी हमला होने की खबर से पूरे परिवार की बेचैनी बढ़ गई। गौरव की पत्नी नेहा गुप्ता, मां शकुंतला देवी व भाई सौरभ गुप्ता भी घबरा गए। तुरन्त ही गौरव को फोन किया गया। कई बार नेटवर्क की वजह से संपर्क नहीं हो सका, जिस कारण परिजन घबरा गए। काफी देर के बाद गौरव के मोबाइल पर रिंग गई। उधर से गौरव की आवाज सुनकर परिजनों की चिंता दूर हुई। गौरव ने बताया कि वह और उनके दोस्त सकुशल हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें