ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअखिलेश यादव बोले, दूसरे राज्यों में फंसे यूपी लोगों की नहीं हो रही मदद

अखिलेश यादव बोले, दूसरे राज्यों में फंसे यूपी लोगों की नहीं हो रही मदद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के लोगों की मदद नहीं हो पा रही है। नोडल अधिकारी क्या कर रहे हैं? क्या नहीं? दूसरे राज्यों को...

अखिलेश यादव बोले, दूसरे राज्यों में फंसे यूपी लोगों की नहीं हो रही मदद
लखनऊ, प्रमुख संवाददाताWed, 15 Apr 2020 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के लोगों की मदद नहीं हो पा रही है। नोडल अधिकारी क्या कर रहे हैं? क्या नहीं? दूसरे राज्यों को देखकर इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। उन्होंने मांग की है कि जब तक बेरोजगारों को कोई धंधा नहीं मिल जाता है, तब तक राज्य सरकार को बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था करना चाहिए।

उन्होंने बुधवार को जारी एक बयान में कहा है कि दिल्ली, पंजाब, हरिणाणा, गुजरात (अहमदाबाद, सूरत), महाराष्ट्र (मुंबई) और उत्तराखंड आदि राज्यों में लाखों की संख्या में पलायन की स्थिति से स्पष्ट है कि वहां लोगों का जीवन नर्क बन गया है। सरकार की घोषणा और व्यवहार में कोसों का फासला है।

अमानवीयता की हद है कि उक्त राज्यों में भूख-प्यास से लोग मरणासन्न है। जैसे-जैसे कर जो लाखों की संख्या में श्रमिक, दूसरे राज्यों से पलायन कर यूपी के अपने-अपने गांवों में पहुंच तो गए, लेकिन उनके रहने-खाने और इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग ही इसका कोई सार्थक विकल्प बताए।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें