ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशश्रमिकों के पलायन पर अखिलेश यादव बोले-बिना देर किए इस्तीफा दें सीएम  

श्रमिकों के पलायन पर अखिलेश यादव बोले-बिना देर किए इस्तीफा दें सीएम  

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में न तो श्रमिकों का पलायन रूक रहा है और नहीं प्रशासन अपना दुर्भावनापूर्ण रवैया छोड़ पा रहा है। भूखे, प्यासे लोगों के पांवो...

श्रमिकों के पलायन पर अखिलेश यादव बोले-बिना देर किए इस्तीफा दें सीएम  
विशेष संवाददाता,लखनऊTue, 19 May 2020 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में न तो श्रमिकों का पलायन रूक रहा है और नहीं प्रशासन अपना दुर्भावनापूर्ण रवैया छोड़ पा रहा है। भूखे, प्यासे लोगों के पांवो में खून रिसने लगा है। लॉकडाउन-4.0 के इस बद से बदतर हालात में भी मुख्यमंत्री  अगर सब नियंत्रण में है का दावा कर रहे हैं तो उन्हें कायदे से अब बिना देर किए त्यागपत्र दे देना चाहिए। ताकि कोई सक्षम उत्तराधिकारी प्रदेश को संकट से उबार सके। लोग खाने के पैकेट के लिए जूझ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपाराज में गरीब होना जुर्म हो गया है। सरकार के एक मंत्री  को मजदूरों को चोर डकैत बताते शर्म नहीं आई। जो श्रमिक प्रदेश की सीमा में आ गए हैं उनकी विवशता पर रहम करें। उन्हें घर पहुंचाने के नाम पर अपमानित न करे। उनके साथ मानवता दिखाते हुए राजधर्म का पालन करे।

श्रमिक बुरी तरह चकरायें हुए हैं कि बसों की व्यवस्था कब, कहाँ और किसकी है। इस चक्कर में श्रमिकों की शामत आ गयी है। टीम-इलेवन को राज्य की सरकारी और प्राईवेट बसों की संख्या भी ठीक से पता नहीं है जबकि उत्तर प्रदेश में ही लगभग एक लाख बसें है, इनका उपयोग क्यों नहीं किया गया?
    
     

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें