ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा ने दो साल में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव

भाजपा ने दो साल में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने दो साल में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार की विफलताएं जगजाहिर...

भाजपा ने दो साल में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
लखनऊ, प्रमुख संवाददाताThu, 27 Dec 2018 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने दो साल में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार की विफलताएं जगजाहिर हैं, इसकी दीवारें दरकने लगी हैं। लोकसभा चुनाव करीब देख भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करने में जुट गई है।

गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि असंतोष के साथ जी रही जनता उस दिन का इंतजार कर रही है, जब उन्हें वोट से चोट करने का मौका मिलेगा। लोकसभा चुनाव सिर पर है। जनता नया प्रधानमंत्री चुनेगी और भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए भाजपा में ना तो क्षमता है और ना ही इच्छाशक्ति है। अब कमिश्नरी सिस्टम से कैसे कानून व्यवस्था लागू हो सकेगी?

किसानों को उत्पादन लागत भी नहीं मिली
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसानों की हालत खराब है, नौजवानों के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से जो वादे किए थे, किसी पर रत्ती भर भी खरा नहीं उतरी है। किसानों को फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य तो छोड़िये, उत्पादन लागत भी नहीं मिली। धान की खरीद नहीं हुई। गन्ना किसानों को बकाया देने में चीनी मिलें आनाकानी करती रहीं। तमाम स्थानों पर गन्ना किसानों को पर्चियां तक नहीं बंटीं। कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। आलू किसान आज भी भटक रहा है। भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का एलान किया लेकिन उसकी कोई रूपरेखा कभी सामने नहीं आई।

कानून व्यवस्था ध्वस्त लोग दहशत में
कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से जनसामान्य दहशत में हैं और महिलाएं तथा बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास ठप है। जनता के हित में एक भी योजना नहीं लागू की गई। सपा सरकार ने जो योजनाएं शुरू की थीं वे भी बर्बाद हो गई हैं। उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास बस यही भाजपा सरकार का उल्लेखनीय काम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें