अखिलेश के PDA में अब ए से अगड़ा भी, सपा ने दलित, पिछड़ा के साथ चार ग्रुप को पीडीए में जोड़ा

Oct 30, 2023 01:56 pm ISTAjay Singh लाइव हिंदुस्‍तान, लखनऊ
share

PDA Yatra: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज लखनऊ में साइकिल यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। इसके पहले एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्‍होंने PDA के A को अगड़ा से रिप्‍लेस कर दिया।

अखिलेश के PDA में अब ए से अगड़ा भी, सपा ने दलित, पिछड़ा के साथ चार ग्रुप को पीडीए में जोड़ा

PDA Yatra: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति में एक बार फिर बदलाव हुआ है। सोमवार को साइकिल यात्रा से पहले अखिलेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्‍होंने PDA के A में अगड़ा सहित चार ग्रुप को जोड़ दिया। उन्‍होंने कहा- ' पीडीए में ए का मतलब अल्पसंख्यक, अगड़े, आदिवासी और आधी आबादी है।' 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता  दें कि अभी तक समाजवादी पार्टी पीएडी का मतलब-पिछड़ा, दलित और अल्‍पसंख्‍यक बताती थी लेकिन सोमवार को अखिलेश ने पीडीए का मतलब अल्पसंख्यक के साथ अगड़े, आदिवासी और आधी आबादी भी बताया। प्रेस कांफ्रेंंस में उन्‍होंने कहा कि जो विकास कराए वह अगड़ा है। जो काम न करे वह पि‍छड़ा है। हमने इतना शानदार स्टेडियम बनवाया, इसलिए हम अगड़े हैं और जिसने कुछ नहीं कराया, उस काम के सामने खड़े होकर केवल फोटो खिंचवाए, वे पिछड़े हैं। बता दें कि अखिलेश, रविवार की शाम इकाना स्‍टेडियम में आयोजित भारत-इंग्‍लैंड का मैच देखने गए थे। इसके तीन दिन पहले वह इकाना स्‍टेडियम पहुंचे थे और वहां बल्‍लेबाजी की थी। अखिलेश सपा के शासनकाल में बने इकाना स्‍टेडियम का क्रेडिट समाजवादी पार्टी सरकार को दे रहे हैं और योगी सरकार पर लगातार तंज कस रहे हैं। 

सोमवार को पीडीए साइकिल यात्रा से पहले सपा मुखिया ने कहा कि कोई ऐसा नहीं है जो अलग हो रहा हो इससे। पीडीए यात्रा में सब शामिल हैं। जहां हम पिछड़े, दलित, अल्‍पसंख्‍यक मुसलमान भाइयों की बात कह रहे हैं। वही अगड़े, आदि‍वासी और आधी आबादी भी शामिल हैं। 

लखनऊ के एसजीपीजीआई में बेड के गिड़गिड़ाते रहे पूर्व सांसद के बेटे की मौत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्‍होंने कहा कि इसके लिए डॉक्टर और स्टाफ जिम्मेदार नहीं है, बल्कि स्वयं मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, क्योंकि उन्होंने बजट ही नहीं दिया। इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद अखिलेश, साइकिल पर सवार होकर पीडीए यात्रा के लिए निकले। यह यात्रा पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे से शुरू होकर जनेश्‍वर मिश्र पार्क तक जानी है। पीडीए साइकिल यात्रा में लंबे अर्से बाद सपाइयों का जोश नज़र आ रहा है। 

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |