ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले-भाजपा सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं

अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले-भाजपा सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं

प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा सरकार अपराधियों से मिल आम लोगों को सताने का काम कर रही है। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारे जवान शहीद क्यों हो रहे हैं। इसका जवाब भाजपा को देना होगा।...

अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले-भाजपा सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं
टूंडला (फिरोजाबाद) हिन्दुस्तान संवादMon, 05 Apr 2021 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा सरकार अपराधियों से मिल आम लोगों को सताने का काम कर रही है। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारे जवान शहीद क्यों हो रहे हैं। इसका जवाब भाजपा को देना होगा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने टूंडला के सीयर देवी मंदिर पर सोमवार को नेजा चढ़ाने और हवन पूजन के बाद भाजपा पर ये शब्दबाण छोड़े। 

उन्होंने तंज कसा कि भाजपा सरकार द्वारा जो कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है उसके बाद भी लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। जब प्रदेश में सपा की सरकार आएगी तो सभी को कोरोना की वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाएगी। कहा कि कृषि कानून किसानों के साथ बड़ा छलावा है। इनसे केवल किसानों का अहित ही होगा। यही कारण है कि किसानों के साथ सपा इनका विरोध कर रही है। जब तक ये तीन कानून वापस नहीं हो जाते, सपा इनका विरोध करती रहेगी। मुख्तार अंसारी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे लोगों का शोषण कर रही है। हालांकि उनको न्यायालय के ऊपर पूरा भरोसा है। जो भी कोर्ट का निर्णय होगा उसको सभी को मानना होगा।

मंदिरों में मत्था टेका
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फिरोजाबाद में यमुना की तलहटी स्थित कोट कसौदी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सोमवार की दोपहर पहुंचे। यहां पर हवन, पूजा अर्चना के साथ नेजा चढ़ाया और सीयर देवी मंदिर में मत्था टेका। सपा मुखिया ने पंचायत चुनाव को लेकर सुहागनगरी में सीयर देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत की है। माना जा रहा है कि सपा सुप्रीमो ने यहां से नेजा चढ़ाने, पूजा अर्चना के साथ यमुना की तलहटी से फिरोजाबाद के लिए चुनावी शुरुआत कर दी है। बताते चलें इससे पहले अखिलेश ने दो दिवसीय यात्रा में वृंदावन गए थे। वहीं बांकेबिहारी मंदिर, गिरिराज महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना की थी। वहीं राधाराधी मंदिर बरसाना में भी दर्शन किए थे।

जनसभा की अनुमित नहीं मिली थी
सीयरदेवी मंदिर पर नेजा चढ़ाने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने किसी प्रकार की जनसभा की अनुमति नहीं दी थी इसलिए उन्होंने कोई संबोधन नहीं किया और सीधे पूजा अर्चना, नेजा चढ़ाने तक सीमित रहे।

निषाद समाज की कुल देवी हैं सीयरदेवी माता
नगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर यमुना के खादरों में स्थित मां सीयर देवी निषाद समाज की कुलदेवी हैं। ये काफी प्राचीन मंदिर है। इससे सारे क्षेत्रीय लोगों की आस्थाएं जुड़ी हैं। निषाद समाज की राजनीति का केंद्र भी यही मंदिर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें