Hindi NewsUP Newsakhilesh yadav reaction over murder of para medical student in Saifai demands judicial inquiry
सैफई में मेडिकल छात्रा की हत्‍या पर भड़का अखिलेश यादव का गुस्‍सा, न्‍यायिक जांच की मांग 

सैफई में मेडिकल छात्रा की हत्‍या पर भड़का अखिलेश यादव का गुस्‍सा, न्‍यायिक जांच की मांग 

संक्षेप:

सैफई में पैरामेडिकल छात्रा की हत्‍या को लेकर अखिलेश यादव ने राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था पर तल्‍ख टिप्‍पणी की है। अखिलेश ने एक्‍स पर लिखा कि बीजेपी की सरकार नारी का न मान बचा पा रही है और न उसकी जान।

Mar 15, 2024 05:58 am ISTAjay Singh लाइव हिन्‍दुस्‍तान , लखनऊ
share Share
Follow Us on

सैफई में पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्‍या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था पर तल्‍ख टिप्‍पणी की। अखिलेश ने एक्‍स पर लिखा कि बीजेपी की सरकार नारी का न मान बचा पा रही है और न उसकी जान। अखिलेश ने सैफई की छात्रा की हत्‍या की न्‍यायिक जांच की मांग की है। 

बता दें कि सैफई यूनिवर्सिटी के पैरा मेडिकल कालेज में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा की हत्या हुई है। छात्रा का शव इटावा-सैफई हाई-वे पर मिला। डिवाइडर किनारे रक्तरंजित शव मिला तो हड़कंप मच गया। छात्रा की शिनाख्‍त में घंटों ल4ग गए।  घटना की सूचना पर पैरामेडिकल छात्र जुट गए और ट्रॉमा सेंटर का घेराव शुरू कर दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो एक्‍स पर शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने एक्‍स पर एक के बाद एक दो पोस्‍ट किए। उन्‍होंने लिखा, ' उत्तर प्रदेश में जंगलराज, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल, नहीं चाहिए भाजपा।' 

अपनी दूसरी पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा- 'सैफई यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है। ये है उप्र में भाजपा के समय अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की घोषित नीति के ज़ीरो हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण। इस कथित हत्या की न्यायिक जाँच हो, जिससे बीएचयू और सैफई विवि जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके और सरकार चाहकर भी उनको न बचा सके। भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है, न उसकी जान।' 

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |