शिवपाल से अखिलेश की मुलाकात ने प्रसपा से आए नेताओं की बढ़ाई उम्‍मीद, मिल सकती है अहम जिम्‍मेदारी 

शिवपाल से अखिलेश की मुलाकात ने प्रसपा से आए नेताओं की बढ़ाई उम्‍मीद, मिल सकती है अहम जिम्‍मेदारी 

संक्षेप:

शिवपाल सिंह यादव से अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) से सपा में आए शिवपाल समर्थक नेताओं की उम्‍मीद बढ़ गई है।उन्‍हें भी पार्टी में अहम जिम्‍मेदारी मिलने की उम्‍मीद है।

Jan 17, 2023 05:31 am ISTAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव के आवास पर जाकर लंबी बातचीत की। माना जा रहा है कि इसमें शिवपाल को पार्टी में नई भूमिका दिए जाने, नए प्रदेश संगठन के साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद हाल में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) से सपा में आए शिवपाल समर्थक नेताओं की उम्‍मीद बढ़ गई है। उन्‍हें उम्‍मीद है कि शिवपाल के साथ ही उन्‍हें भी पार्टी में अहम जिम्‍मेदारी मिलेगी। 

मुलायम सिंह यादव के न रहने के बाद शिवपाल यादव पूरी तरह सपा के साथ आ गए। मैनपुरी में दोनों कई मौके पर साथ दिखे रहे। उपचुनाव में डिंपल यादव की बंपर जीत के बाद शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय भी कर लिया। इसके साथ ही उन्‍होंने ऐलान किया कि अब उनकी गाड़ी से सपा का झंडा कभी नहीं उतरेगा। तभी से माना जा रहा है कि शिवपाल और उनके समर्थकों को सपा में महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारियां मिल सकती हैं। अखिलेश यादव को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कमेटी भी बनानी है। माना जा रहा है कि इसमें शिवपाल यादव के समर्थकों को भी तवज्जो दी जाएगी। साथ ही शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के लिए भी पार्टी में अहम भूमिका तय होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अखिलेश ने कुछ समय पहले दिया था संकेत
अखिलेश यादव ने हाल में कहा था कि चाचा अब पूरी तरह हमारे साथ आ गए हैं। वह वरिष्ठ व अनुभवी हैं। उन्हें पार्टी बड़ी भूमिका दी जाएगी। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष बनाए जाने जैसे विकल्प अखिेलश के सामने हैं। पर हर विकल्प के साथ कुछ समस्याएं भी सपा नेतृत्व देख रहा है। इसलिए खासे मंथन के बाद इस पर तय होगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |