ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़, सत्तापक्ष को देना होगा जवाब: अखिलेश यादव

बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़, सत्तापक्ष को देना होगा जवाब: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की वादाखिलाफी और फरेबी राजनीति से ऊबी जनता अब किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी और कारोबारियों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार...

बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़, सत्तापक्ष को देना होगा जवाब: अखिलेश यादव
विशेष संवाददाता,लखनऊ, Mon, 11 Mar 2019 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की वादाखिलाफी और फरेबी राजनीति से ऊबी जनता अब किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी और कारोबारियों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी। बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़। सत्ता पक्ष को हवाई बातों के आसमान से उतर कर जनता को जवाब देना होगा। कड़वी जमीनी सच्चाई का सामना करना ही होगा। भाजपा इधर-उधर की बात करना छोड़े और यह बताए कि उसके वायदों का क्या हुआ?

अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकतंत्र का पहला नियम बदलाव है। लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए हमें उम्मीद और एकता के लिए मतदान करना है। हम संकल्प लेते है कि गरीबों और किसानों के लिए काम करेंगे। साथ ही नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं को सशक्त बनाएंगे। समाजवादी पार्टी अपने काम के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी। इसीलिए कागजी हमला कर भाजपा समझती है कि वह युद्ध के मैदान में है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में 15-15 वर्षों तक राज करने के बाद भी उतने काम नहीं हो सके जितना समाजवादी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए हैं। जो जनहित की योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थीं, भाजपा उनको ही अपना नाम देकर चला रही है। श्री यादव ने कहा कि सन् 2019 में होने वाले चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है। इसमें निकट भविष्य में देश और जनहित में होने वाले महापरिवर्तन का भी संदेश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें