ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशभाजपा 399 दिनों के बाद सत्ता से बाहर होगी, तेलंगाना से अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला

भाजपा 399 दिनों के बाद सत्ता से बाहर होगी, तेलंगाना से अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला

अखिलेश ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने दिन गिनने शुरू कर दिए हैं और यह उससे आगे एक दिन भी सत्ता में नहीं टिकेगी। कहा कि यह सरकार अब अपने ही दिन गिन रही है। 399 दिन से ज्यादा नहीं रहेगी।

भाजपा 399 दिनों के बाद सत्ता से बाहर होगी, तेलंगाना से अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला
Yogesh Yadavभाषा,खम्मम (तेलंगाना)Wed, 18 Jan 2023 07:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की रैली में शामिल हुए। इस दौरान उनके निशाने पर योगी के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार रही। अखिलेश ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने दिन गिनने शुरू कर दिए हैं और यह उससे आगे एक दिन भी सत्ता में नहीं टिकेगी। अखिलेश ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी के संबोधन पर भी तंज कसा। इसमें मोदी ने कहा था कि 2024 के चुनाव में सिर्फ 400 दिन बाकी हैं। अखिलेश ने कहा कि केंद्र में भाजपा 399 दिनों के बाद सत्ता से बाहर होगी और 400वें दिन नई सरकार बनेगी।

अखिलेश यादव दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा देश को पीछे धकेल रही है और यह समय सभी प्रगतिशील नेताओं के एक साथ आने और देश के विकास के लिए काम करने का है। कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने खम्मम की इस ऐतिहासिक धरती पर इतनी भारी भीड़ इकट्ठा की है और पूरे देश को एक संदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा भी अंततः सत्तारूढ़ भाजपा को खारिज किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम इतनी बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। इस सभा के सामने, मैं कह सकता हूं कि अगर तेलंगाना में भाजपा को खारिज किया जा रहा है, तो उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं रहेगा।

अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रमजाल पार्टी है। वह भ्रम और नफरत फैलाती है। लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं और सरकारों को जो मदद और सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। हम सब मिलकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से देश को नया संदेश मिलेगा। तेलंगाना से भाजपा का सफाया होने वाला है। उत्तर प्रदेश से भी भाजपा का सफाया होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि तेलंगाना में केसीआर सरकार ने बहुत काम किया है लेकिन उसका प्रचार ज्यादा नहीं हुआ है। इस सरकार ने किसानों के खेत तक और घरों तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की। जिसकी नकल केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा ने देश को विकास में पीछे किया है। भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति साजिशें रचती रहती है कि कैसे उन्हें दबाया जाए और विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल किया जाय। ऐसा भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत ही होता है। तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। न्याय फिर कहां से मिलेगा?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बुनियादी मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई से मुंह चुराती है। किसानों की आमदनी सन् 2022 तक दुगनी करने का वादा था वह वादा पूरा होने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर धोखा हो रहा है।

नौजवानों का भविष्य चौपट है। महंगाई पर भाजपा क्यों मौन है? उन्होंने कहा कि जिन्हें पीएम बनना होता है, वे उत्तर प्रदेश जरूर आते है। वर्तमान पीएम गुजरात से आए। यहां लोगों को धोखा मिला। गंगा आस्था, संस्कृति की नदी है उसमें विलास का क्रूज चलाया जा रहा है। गंगा नदी को वे साफ नहीं कर पाए। 

अखिलेश ने यदाद्री नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा की

अखिलेश यादव ने खम्माम शहर में सुप्रसिद्ध श्री यदाद्री नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने वहां नेत्र चिकित्सा के मरीजों को चश्मा भी वितरित किया। इससे पहले अखिलेश यादव का तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री केसीआर ने अपने आवास पर अखिलेश यादव को अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर  स्वागत किया।

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.