ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआकांक्षा ने जहां लगाई फांसी वहीं बनाया था अंतिम वीडियो, चेहरे पर नहीं दिख रहा कोई तनाव; पार्टी से लौटकर क्‍यों कर लिया सुसाइड 

आकांक्षा ने जहां लगाई फांसी वहीं बनाया था अंतिम वीडियो, चेहरे पर नहीं दिख रहा कोई तनाव; पार्टी से लौटकर क्‍यों कर लिया सुसाइड 

भोजपुरी फिल्‍म अभिनेती आकांक्षा दुबे ने जहां फांसी लगाई वहीं कुछ घंटे पहले अपना अंतिम वीडियो बनाकर शेयर किया था। इस वीडियो में आकांक्षा के चेहरे पर बिल्‍कुल कोई तनाव नहीं दिख रहा है।

आकांक्षा ने जहां लगाई फांसी वहीं बनाया था अंतिम वीडियो, चेहरे पर नहीं दिख रहा कोई तनाव; पार्टी से लौटकर क्‍यों कर लिया सुसाइड 
Ajay Singhहिन्‍दुस्‍तान ,वाराणसीSun, 26 Mar 2023 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

Akansha dubey suicide: भोजपुरी फिल्‍म अभिनेती आकांक्षा दुबे ने जहां फांसी लगाई वहीं कुछ घंटे पहले अपना अंतिम वीडियो बनाकर शेयर किया था। इस वीडियो में आकांक्षा के चेहरे पर कोई तनाव नहीं दिख रहा है। सुसाइड से पहले शनिवार को शाम साढ़े आठ बजे वह एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए निकली थी। जन्मदिन पार्टी से वापस लौटकर रविवार की भोर में 1.55 बजे वापस आई थी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कुछ घंटे पहले तक सामान्‍य रही आकांक्षा के साथ ऐसा क्‍या हुआ कि होटल वापस लौटकर उसने सुसाइड कर लिया? 

आकांक्षा दुबे भोजपुरी फ़िल्म लायक हूँ मैं नालायक नहीं कि शूटिंग के लिए बुद्धा सिटी कालोनी स्थित सुमेन्द्रा होटल में रुकी हुई थी। होटल के मैनेजर रितेश कुमार मेहता ने बताया कि उसे छोड़ने के लिए एक युवक भी आया था। वह लड़खड़ाते हुए चल रही थी। युवक लगभग 17 मिनट तक कमरे में रहा इसके बाद वापस चला गया। 

बाथरूम का नल था खुला
मैनेजर ने बताया कमरे का दरवाजा खुलने पर पता चला कि बाथरूम का नल खुला हुआ था और पानी बह रहा था। इसके साथ ही कमरे में मेकप के सामान के साथ शराब का बोतल और सिगरेट भी मिला था।

नाटी इमली क्षेत्र में होनी थी फ़िल्म की शूटिंग
भोजपूरी फ़िल्म अभिनेत्री आकांशा दुबे की फ़िल्म लायक हूँ मैं नालायक नहीं कि शूटिंग रविवार से नाटी इमली क्षेत्र में होने वाली थी। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर रजत द्विवेदी व डायरेक्टर विकास श्रीवास्तव हैं। फ़िल्म में हीरो अखिलेश वर्मा हैं।

बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था होटल
बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुरेंद्रा रेजीडेंसी होटल के कमरा नंबर 105 में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को दुपट्टे से झूलते हुए भोजपुरी अभिनेत्री का शव बरामद किया। पुलिस द्वारा जांच में बात सामने आई कि होटल सुरेंद्रा रेजीडेंसी बिना लाइसेंस के ही संचालित था। होटल मैनेजर रितेश कुमार मेहता ने बताया कि होटल लगभग एक वर्ष से संचालित है। लेकिन अभी लाइसेंस नहीं मिला है। बताया कि अभी अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिला है।

दो फिल्मों कर चुकी हैं काम

बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्रा रेजीडेंसी होटल के रूम नंबर-105 में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने दो भोजपुरी फ़िल्म वीरों के वीर एवं कसम पैदा करने वाले की फ़िल्म में काम कर चुकी हैं। रविवार (26 मार्च) को भोजपुरी फ़िल्म स्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का गाना आरा कभी हारा नहीं है रिलीज हुआ है। 

बचपन से था एक्टिंग का शौक

फ़िल्म में भूमिका निभा रहे उनके मित्रों ने बताया कि आकांक्षा दुबे अपने माता पिता के साथ तीन वर्ष की आयु में मुम्बई आई थी। माता पिता उन्हें पढ़ाकर सिविल सेवा में भेजना चाहते थे। लेकिन आकांक्षा का शौक डांस व एक्टिंग में था। इसी पैशन को आत्मसात कर वह फिल्मों में आईं। इसमें उनकी मदद पुष्पांजलि पांडेय ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें