ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशखीरी से सांसद अजय कुमार बने मोदी के मंत्री, बेहद रोचक है खेल के मैदान से संसद तक का सफर

खीरी से सांसद अजय कुमार बने मोदी के मंत्री, बेहद रोचक है खेल के मैदान से संसद तक का सफर

उतर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की खीरी लोकसभा सीट से दो बार के सांसद अजय मिश्रा उर्फ टेनी को भी मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिल गई है। अजय मिश्रा की छवि साफ-सुथरी है और लंबे समय से संघ परिवार से जुड़े हैं।...

खीरी से सांसद अजय कुमार बने मोदी के मंत्री, बेहद रोचक है खेल के मैदान से संसद तक का सफर
लखीमपुर खीरी लाइव हिन्दुस्तानWed, 07 Jul 2021 07:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उतर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की खीरी लोकसभा सीट से दो बार के सांसद अजय मिश्रा उर्फ टेनी को भी मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिल गई है। अजय मिश्रा की छवि साफ-सुथरी है और लंबे समय से संघ परिवार से जुड़े हैं। वैसे मोदी सरकार के इस कदम के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इसमें सबसे अहम है 2022 के यूपी विधानसभा इलेक्शन में ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है। अजय मिश्रा की लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच समेत कई जिलों में ब्राह्मण मतों पर अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। इसका 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सकता है।

राजनीतिक जीवन
2012 के विधानसभा चुनाव में अजय मिश्रा जीते और विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2016 में 16वीं लोकसभा के लिए खीरी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में खीरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अजय ने दोबारा जीत हासिल की।

संसद रत्न अवार्ड के लिए हुए नामित
मौजूदा 17वीं लोकसभा के लिए खीरी सांसद अजय मिश्रा को मुख्य संसद रत्न अवार्ड के लिए नामित किया गया। यह सम्मान उन्हें सर्वाधिक सदन में मौजूदगी, आचरण और सक्रियता के चलते दिया गया। यह सम्मान हासिल करने वाले अजय मिश्र यूपी के पहले सांसद हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पहल पर 2010 में इस अवार्ड को शुरू किया गया। इसके लिए सांसदों का चयन सदन उनकी में उपस्थिति, आचरण, कार्य व्यवहार एवं कार्यक्षमता के आधार पर निर्धारित कमेटी करती है। इसमें सांसदों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा सितंबर, 2014 वह ग्रामीण विकास पर स्थायी समिति के सदस्य बने। उन्हें कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य नियुक्त किया गया था.

खेलों से खासा जुड़ाव
अजय मिश्रा स्वास्थ्य के बारे में ग्रामीण युवाओं के बीच जागरूकता पैदा करते हैं और उनकी क्रिकेट, पावर लिफ्टिंग और कुश्ती में विशेष रुचि है। यही नहीं कॉलेज के जमाने में अजय मिश्रा ने विश्वविद्यालय और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। वह कुश्ती, क्रिकेट और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराते हैं।

निघासन के बनबीरपुर में हुआ जन्म
अजय मिश्रा का जन्म 25 सितम्बर 1960 को लखीमपुर खीरी के निघासन में बनबीरपुर में हुआ। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। पिता का नाम अंबिका प्रसाद मिश्रा और माता प्रेमदुलारी मिश्रा हैं। उनकी पत्नी का नाम पुष्पा मिश्रा है। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें