ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशमच्छरों से परेशान लखनऊ के विमान यात्री, सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा, मंत्री सिंधिया को भी ट्वीट

मच्छरों से परेशान लखनऊ के विमान यात्री, सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा, मंत्री सिंधिया को भी ट्वीट

लखनऊ से उड़ान भरने वाले यात्री विमान के भीतर मच्छरों से परेशान हैं। यात्री सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा बयां कर रहे हैं। लिखा फ्लाइट में 100 से 200 मच्छर हैं। मंत्री सिंधिया को भी ट्वीट किया।

मच्छरों से परेशान लखनऊ के विमान यात्री, सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा, मंत्री सिंधिया को भी ट्वीट
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,लखनऊFri, 24 Mar 2023 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ से उड़ान भरने वाले यात्री विमान के भीतर मच्छरों से परेशान हैं। यात्री सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा बयां कर रहे हैं। एक ने कहा कि उनकी फ्लाइट में 100 से 200 मच्छर हैं। ये मच्छर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान में घुसे। ऊपर से एयर क्रू ने मच्छरों से निपटने के लिए रेपेलैंट का स्प्रे कर दिया जबकि यात्री बैठे थे। यह और असहनीय है। किसी ने लिखा है कि यह लापरवाही की पराकाष्ठा है। किसी ने लिखा कि क्या पूरा रास्ता मच्छर मारते बीतेगा।

यह समस्या बीते एक हफ्ते से बढ़ी है। यात्री परेशान हो गए हैं। ट्विटर पर एक यात्री प्रतीक कुमार सिंह @prateeksaab ने तो नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए ट्वीट किया। लिखा कि उनकी उड़ान 6ई 2251 दिल्ली से लखनऊ है। यह पूरा विमान मच्छरों से भरा हुआ है।

सिद्धार्थ तिवारी @Siddhar53505418 ने डीजीसीए, एयरपोर्ट अथारिटी और गो एयर को टैग करते हुए पोस्ट किया। लिखा कि उनकी लखनऊ बंगलुरु उड़ान जी8- 806 मच्छरों से भरी हुई है। केबिन क्रू से बात की तो उनका कहना था कि इसका कोई उपाय नहीं है। 2.5 घंटे की यात्रा इतनी तदाद में मच्छरों के साथ बीतेगी।

एक अन्य यूजर ओशोवर्ड @oshowed ने लिखा कि कल उनकी इंडिगो की उड़ान में 100 से 200 मच्छर थे। लखनऊ इन्दौर के बीच की उड़ान के यात्री इस कारण झल्ला गए। वहीं, अंकित कुमार @BLACKgravity की पोस्ट के अनुसार दिल्ली लखनऊ के बीच उड़ान संख्या 6ई 2251 में उनको बेशुमार मच्छर मिले।

हैरत की बात है कि एयरलाइंस ने इसके लिए कुछ नहीं किया। मच्छरों से कितनी बीमारियां फैलती हैं। रिजवान अजीज @rizwanlucknow ने इंडिगो से लखनऊ फ्लाइट में अत्यधिक मच्छर होने की शिकायत की। 

शाम की उड़ानों में ज्यादा दिक्कत, अब दिन में आते जाते हैं

लखनऊ से अक्सर दिल्ली और मुम्बई की यात्रा करने वाले दो निजी कंपनी के अधिकारियों ने बताया मार्च शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। एयरसाइड में काफी मच्छर हैं। यह दिक्कत लखनऊ की उड़ानों में ज्यादा है। मच्छरों की भरमार अक्सर शाम की उड़ानों में ज्यादा रहती है। एयरलाइंस के पास इसका ठोस समाधान नहीं। ऐसे में वे लोग अब दोपहर की उड़ान के टिकट बुक करा रहे हैं।

पढ़े UP Nikay chunav News यूपी निकाय चुनाव की लेटेस्ट न्यूज के अलावा UP Nagar Palika chunav और Nagar Nigam election News.