ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशसीएम योगी की टीम का अहमदाबाद में रोड शो, 22 निवेशकों ने 38 हजार करोड़ के एमओयू पर किया साइन

सीएम योगी की टीम का अहमदाबाद में रोड शो, 22 निवेशकों ने 38 हजार करोड़ के एमओयू पर किया साइन

अहमदाबाद के इन्वेस्टर्स यूपी में निवेश पर अपनी मुहर लगा दी। शुक्रवार को अहमदाबाद के द क्राउन प्लाज़ा होटल में सीएम योगी की टीम अहमदाबाद ने निवेशकों के साथ वन टू वन बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो किया।

सीएम योगी की टीम का अहमदाबाद में रोड शो, 22 निवेशकों ने 38 हजार करोड़ के एमओयू पर किया साइन
Pawan Kumar Sharmaहिन्दुस्तान,लखनऊSat, 21 Jan 2023 06:05 AM
ऐप पर पढ़ें

अहमदाबाद के इन्वेस्टर्स यूपी में निवेश पर अपनी मुहर लगा दी। शुक्रवार को अहमदाबाद के द क्राउन प्लाज़ा होटल में सीएम योगी की टीम अहमदाबाद ने निवेशकों के साथ वन टू वन बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो किया, जिसके माध्यम से 22 निवेशकों ने 38 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू के माध्यम से राज्य में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 50 हजार से ज़्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वहीं कई अन्य निवेशकों ने हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा जाहिर की। ये निवेशक आगामी फरवरी में राजधानी लखनऊ में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में सम्मिलित होकर अपने निवेश को अंतिम रूप देंगे। 

अलग-अलग राज्यों के बड़े शहरों में आयोजित किए जा रहे रोड शो से प्रदेश में बड़े निवेश आने का सिलसिला जारी है। अहमदाबाद में बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो की अगुवाई कैबिनेट मिनिस्टर एके शर्मा ने की जबकि उनके साथ कैबिनेट मिनिस्टर जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, एसीएस खेल नवनीत सहगल, जीएन सिंह समेत यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौजूद रही।

उद्योगपतियों को निवेश के लिए किया गया आमंत्रित

कैबिनेट मिनिस्टर अर्बन डेवलपमेंट एंड एनर्जी और कैबिनेट मिनिस्टर पीडब्ल्यूडी जितिन प्रसाद ने योगी सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों के बारे में बताते हुए उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। राज्यमंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि यूपी की नीति और माहौल सबसे बढ़िया है, इसलिए हम आप सभी सम्मानित निवेशकों को बड़े बाजार का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

बागपत में 900 करोड़ से मिल्क प्लांट लगाएगा अमूल 

रोड शो से पहले पूरे दिन बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) मीटिंग्स का दौर चला। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक निवेशकों ने उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल से यूपी में निवेश के अवसरों, नीतियों के तहत मिल रहीं तमाम तरह की राहतों और छूट के बारे में जानकारी ली। इसके बाद निवेशकों ने एमओयू फाइनल किए। सबसे बड़ा एमओयू गुजरात की नामचीन फ़ार्मा कम्पनी टोरेंट फ़ार्मा की ओर से किया गया जो 25 हज़ार करोड़ रुपये का रहा। इसके साथ ही अमूल इंडिया ने यूपी के बागपत में नया मिल्क प्लांट लगाने के लिये 900 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया। वहीं 9 एमओयू एक हजार करोड़ या इससे ज्यादा के रहे। कुल 22 एमओयू 38 हज़ार करोड़ से ज्यादा के साइन किए गए।

इन सेक्टर में मिले निवेश प्रस्ताव

यूपी को मिल्क प्रॉसेसिंग यूनिट्स, डेयरी फ़र्म, रिसर्च एंड डिवेलप्मेंट लैब, ट्रेनिंग ऑफ हेरडसमैन, रेनेबल एनर्जी, सोलर सिटी, फ़ार्मा पार्क, ग्रीन हाइड्रोजन, इन्फ़्रस्ट्रक्चर, टेक्स्टाइल, मैन्युफ़ैक्चर, फ़ार्मसूटिकल, मेडिकल डिवाइस पार्क, ड्रग्स, हेल्थकेयर प्रोडक्ट, होटल इंडस्ट्री, पर्यटन, केमिकल सेक्टर, फ़ूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, वेस्ट मैनेजमेंट साल्यूशन, मल्टी स्पेशल्टी हॉस्पिटल, हाइड्रो पावर प्लांट, पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री, डाटा सेंटर, लजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग आदि सेक्टर में निवेश के प्रस्ताव मिले।

ये रहे बड़े निवेशक
 
 निवेशक                 एमओयू         रोज़गार    
 1 टोरेंट फार्मा               25000           7900
  2 अरविंद मिल्स लिमिटेड  100               2000
  3 ज़ाइडस लाइफसाइंस   1100              2000
  4 प्लैटिनम टाई-अप प्रा.  लि. 300            400
  5 हिरीसे हॉस्पिटैलिटी       1000              500
  6 ट्रांसस्टेडिया एंटरपायर    500                700
  7 वाडीलाल                   300                 600
  8 नेपरा संसाधन प्रबंधन     350              ……..
  9 शाल्बी लिमिटेड            200               500
  10 मैकलेक टेक्निकल      2000              7600
  11 अजुल डेनिमकार्ट एलएलपी 25             1500
  12 बालाजी फूड्स प्रा. लि. 500                 1200
  13 एफटीए एचएसआरपी 
    सॉल्यूशंस प्रा.  लि.             75                 500
  14 हेस्टर बायोसाइंसेज लि.     35                 200
  15 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा डेवलपमेंट कंपनी           1500           
  16 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा 
डेवलपमेंट कंपनी                    1000              8000 
  17 एस्टल पाइप्स                100                100
  18 अमूल इंडिया               900                 4400
  19 राजवी ग्रूप।                 150.              200
  20 गणेश मोटर्स ट्रेडिंग    50.                    10 
 21 वेलस्पन ग्रुप.            2000.               500
 22 हेल्थ एटीएम प्रा. लि.   500.                160

पढ़े UP Nikay chunav News यूपी निकाय चुनाव की लेटेस्ट न्यूज के अलावा UP Nagar Palika chunav और Nagar Nigam election News.