ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआगरा : अब 15 हजार लोग प्रतिदिन कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

आगरा : अब 15 हजार लोग प्रतिदिन कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

कोरोना काल में ताजमहल और आगरा किला को निहारने के लिए पर्यटकों को कोई अब कोई परेशानी नहीं होगी। नया साल मनाने के लिए टिकट बुकिंग में अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।  कोरोना काल में 17 मार्च...

आगरा : अब 15 हजार लोग प्रतिदिन कर सकेंगे ताजमहल का दीदार
मुख्य संवाददाता, आगराSun, 27 Dec 2020 01:13 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना काल में ताजमहल और आगरा किला को निहारने के लिए पर्यटकों को कोई अब कोई परेशानी नहीं होगी। नया साल मनाने के लिए टिकट बुकिंग में अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 

कोरोना काल में 17 मार्च को ताजमहल सिहत देश के अन्य स्मारक बदंकर दिए गए थे। 21 सितंबर को ताजमहल और आगरा किला को पर्यटकों के लिए खोला गया था। तब ताज पर पांच और आगरा किला पर 2500  सैलानियों की एक दिन में दर्शक क्षमता निर्धारित की गई थी। बाद में जब पर्यटक बढ़ने लगे तो 21 दिसंबर को इसका प्रतिबंध हटाकर डीएम को संक्या निर्धारित करने का अधिकार दे दिया। उन्होंने 21 दिसंबर को ताज में 10 और किले में चार हजार की संख्या निर्धारित कर दी।

अब क्रिसमस की छुट्टियों में सैलानियों की संख्या बढ़ी तो जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने रविववार को ताजमहल पर प्रतिदिन 10 के स्थान पर 15 और आगरा किला में चार के स्थान पर 7500 सैलानियों के प्रवेश की अनुमति दे दी है। डीएम ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को सैलानियों से कोरोना प्रोटोकाल का हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें