ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलव मैरिज के बाद दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था दूल्हा, पत्नी को पता चला तो पुलिस के साथ पहुंच गई शादी रुकवाने

लव मैरिज के बाद दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था दूल्हा, पत्नी को पता चला तो पुलिस के साथ पहुंच गई शादी रुकवाने

हयातनगर थाना क्षेत्र के युवक ने डेढ़ साल पहले अमरोहा की विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी की और अब दूसरी युवती से शादी तय कर ली। बुधवार को शादी से पहले पहली पत्नी को भनक लगी तो उसने पुलिस की...

लव मैरिज के बाद दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था दूल्हा, पत्नी को पता चला तो पुलिस के साथ पहुंच गई शादी रुकवाने
हिन्दुस्तान संवाद,संभल। Wed, 24 Jun 2020 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

हयातनगर थाना क्षेत्र के युवक ने डेढ़ साल पहले अमरोहा की विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी की और अब दूसरी युवती से शादी तय कर ली। बुधवार को शादी से पहले पहली पत्नी को भनक लगी तो उसने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने दूल्हा बने प्रेमी युवक को थाने हिरासत में लेकर उसकी शादी रुकवा दी। 

अमरोहा जनपद के एक गांव निवासी महिला का संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में सरायतरीन के मोहल्ला शाहजीपुरा निवासी युवक से प्रेम संबंध बन गए। डेढ़ साल पहले बने प्रेम संबंध जब परवान चढ़ने लगे तो शादी कर दोनों पपति पत्नी की तरह शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में किराये का मकान लेकर साथ रहने लगे।

महिला का कहना है कि इस दौरान उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। तीन दिन पहले युवक महिला से कहकर गया कि वह एक रिश्तेदारी में जा रहा है चार पांच दिन बाद वापस आयेगा। इस बीच किसी तरह महिला को जानकारी हुई कि उसका प्रेमी बुधवार की शाम को शादी करने जा रहा है। तो वह पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंची और प्रेमी की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने महिला को थाने भेज दिया। महिला थाना हयातनगर पहुंची और पुलिस को अपनी फरियाद सुनाई। 

पुलिस ने दूल्हे को लिया हिरासत में

संभल। महिला का पति दूसरी युवती से शादी के लिए बारात लेकर जाने की तैयारी कर रहिा था। इसी दौरान पुलिस दूसरी शादी करने जाने के लिए तैयार हो रहे दूल्हा को थाने ले आई। पुलिस ने युवक की शादी को रुकवा दिया देर शाम तक थाने में पंचायत चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि महिला बीते डेढ़ साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। महिला के कहने पर उसके प्रेमी की शादी रुकवा दी है। महिला प्रेमी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें