Accusations of conversion and rape by kidnapping teenager कासगंज की इस लड़की को पहले अगवा किया, फिर धर्म बदलवाया और 2 साल तक करता रहा रेप, जानिए क्या था पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Accusations of conversion and rape by kidnapping teenager

कासगंज की इस लड़की को पहले अगवा किया, फिर धर्म बदलवाया और 2 साल तक करता रहा रेप, जानिए क्या था पूरा मामला

बहन के घर से लौट रही इंटर की छात्रा का तांत्रिक ने दो साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। करीब दो साल तक उसे बिथरी में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी तांत्रिक ने जबरन उसका धर्मांतरण कराकर कई बार दुष्कर्म...

हिन्दुस्तान संवाद बरेलीTue, 13 Feb 2018 07:42 AM
share Share
Follow Us on
कासगंज की इस लड़की को पहले अगवा किया, फिर धर्म बदलवाया और 2 साल तक करता रहा रेप, जानिए क्या था पूरा मामला

बहन के घर से लौट रही इंटर की छात्रा का तांत्रिक ने दो साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। करीब दो साल तक उसे बिथरी में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी तांत्रिक ने जबरन उसका धर्मांतरण कराकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता सोमवार को एसएसपी के पास पहुंची और आपबीती बताई। 

पीड़िता कासगंज की रहने वाली है। अलीगंज क्षेत्र में उसकी बड़ी बहन रहती है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2015 में वह इंटर कर रही थी। छह दिसंबर को वह बहन के घर से लौट रही थी। अलीगंज के पास ही कार सवार तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे बिथरी के एक गांव ले गए और बंधक बना लिया। वहां उसे एक कमरे में बंद करके रखा जाता था। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसका अपहरण करने वाला तांत्रिक है। 

तांत्रिक ने उसे प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाने के साथ ही उसका धर्मांतरण किया और फिर निकाहनामा तैयार कराके कई बार उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी उसे पीटता था और छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये की मांग करता था। कुछ दिन पहले गांव के एक युवक ने पीड़िता को देख लिया और उसे छुड़वा दिया। एसएसपी ने बिथरी पुलिस को मामले की जांच का आदेश दिया है।