ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, चार की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, चार की मौत

दिल्ली से कानपुर जा रही टूरिस्ट बस यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत होने के साथ ही 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जेवर अस्पताल व नोएडा में उपचार के लिए भर्ती...

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, चार की मौत
अलीगढ़, लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Oct 2018 11:44 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली से कानपुर जा रही टूरिस्ट बस यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत होने के साथ ही 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जेवर अस्पताल व नोएडा में उपचार के लिए भर्ती किया गया। कई लोगों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। 

शनिवार की सुबह एक टूरिस्ट बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी। बस जब यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक को बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन तेज गति से ओवरटेक के चलते बस सीधे ट्रक में घुस गई। ट्रक घुसते ही बस में चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे बस में सवार लोग बाहर निकले। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। साथ ही 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्यूटीरत पुलिस कर्मी सहित पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जेवर ओर नोयडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। कई लोगों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में आलोक पांडे पुत्र दिनेश चंद्र पांडे निवासी जवाहर नगर थाना बिधूना जनपद औरैया, आदित्य गोयल पुत्र सतीश गोयल निवासी नवशील अपार्टमेंट 56 कैंट कानपुर, अवधेश पुत्र अशोक कुमार मालवीय नगर दिल्ली व चौथा व्यक्ति नाम पता अज्ञात है। साथ ही घायलों का अभी नाम पता नही चल सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें