ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबेरोजगारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज 

बेरोजगारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज 

योगी सरकार में बेरोजगारों के साथ हो अन्याय, अत्याचार और 5 साल तक संविदा पर रखने जैसे कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा गुरुवार को परिवर्तन चौक पर बेरोजगारी दिवस मनाया गया। आप कार्यकताओं ने सरकार...

बेरोजगारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 17 Sep 2020 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

योगी सरकार में बेरोजगारों के साथ हो अन्याय, अत्याचार और 5 साल तक संविदा पर रखने जैसे कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा गुरुवार को परिवर्तन चौक पर बेरोजगारी दिवस मनाया गया। आप कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कई कार्यकर्ता घायल हो गए। परिवर्तन चौक पर भगदड़ से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान राहगीरों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ा। जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस ने अभद्रता की और गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओ को आलमबाग स्थित ईको गार्डेन ले गई। प्रदर्शन छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में हुआ। आप पार्टी के 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें