Hindi NewsUP Newsa shoe was thrown at swami prasad maurya the crowd beat him badly the accused said i am a worshiper
स्‍वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा; आरोपी बोला-पूजा-पाठ करने वाला आदमी हूं 

स्‍वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा; आरोपी बोला-पूजा-पाठ करने वाला आदमी हूं 

संक्षेप:

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में एक शख्‍स ने जूता फेंक दिया। हालांकि स्‍वामी बाल-बाल बच गए। भीड़ ने जूता फेंकने वाले को जमकर पीटा।

Aug 21, 2023 12:44 pm ISTAjay Singh हिन्‍दुस्‍तान , लखनऊ
share Share
Follow Us on

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में वकील के भेष में आए एक शख्‍स ने जूता फेंक दिया। इस घटनाक्रम में स्‍वामी बाल-बाल बच गए। इसके बाद जूता फेंकने वाले शख्‍स को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जूता फेंकने वाले शख्‍स का नाम आकाश सैनी बताया जा रहा है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि वह पूजा-पाठ करने वाला इंसान है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिली जानकारी के अनुसार स्‍वामी प्रसाद मौर्य सपा के पिछड़े वर्ग सम्मेलन में पहुंचे थे। वहीं, अचानक काले कपड़ों में सामने आए आकाश सैनी नाम के शख्‍स ने स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने जूता उछाल दिया। हालांकि स्‍वामी प्रसाद और उनके आसपास खड़े सुरक्षा कर्मियों ने सिर नीचे कर लिया और बाल-बाल बच गए। इसके बाद भीड़ ने आकाश सैनी को पकड़ किया और अपने साथ किनारे लेते गई।

भीड़ ने आकाश सैनी को बेतहाशा पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने तक करीब आठ-दस मिनट तक भीड़ आकाश सैनी को पीटती रही। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। मौके पर पहुंची स्‍थानीय पुलिस ने आकाश को किसी तरह भीड़ से बचाया और घेरे में लेकर वहां से चली गई। 

वकील के भेष में आया था आरोपी

पुलिस उस युवक को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी वकील के भेष में कार्यक्रम में आया था। उस वक्त तक कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे। इससे पहले एक दिन पहले पहले घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने स्याही फेंक दी थी। रविवार रात उस शख्‍स ने मऊ के कोपागंज थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। तब अखिलेश यादव ने उस घटना को भाजपा की साजिश और इसे सहानुभूति पाने की कोशिश बताया था।

सपा-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप 
घोसी उपचुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्‍याशी दारा सिंह चौहान पर स्‍याही फेंके जाने और उसके एक दिन बाद लखनऊ में सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल पड़ा है। भाजपा ने कहा है कि राजनीति में इस तरह की घटनाओं का कतई समर्थन नहीं किया जा सकता लेकिन दारा सिंह चौहान पर स्‍याही फेंके जाने के बाद सपा प्रमुख ने जिस तरह के ट्वीट किए उनकी जितनी निंदा की जाए कम है। भाजपा प्रवक्‍ता मनीष शुक्‍ल ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव दारा सिंह चौहान के साथ हुई घटना के पीछे भाजपा का हाथ बता रहे थे तो क्‍या अब भी वो ऐसा ही कहेंगे। उधर, सपा का कहना है कि घोसी में जिस शख्‍स ने स्‍याही फेंकी उसने खुद भाजपा नेता का नाम लिया है। घोसी हो या लखनऊ, ऐसी घटनाएं सरकार के इकबाल पर सवाल हैं। 

स्‍वामी प्रसाद के बयानों से आहत है आरोपी!  
स्‍वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले शख्‍स ने खुद को पूजा पाठ करने वाला व्‍यक्ति बताया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या वह पिछले दिनों सामने आए स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयानों को लेकर आहत है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना के पीछे आरोपी की मंशा का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही उसके बयानों की पूरी जांच की जाएगी। तभी स्थिति स्‍पष्‍ट हो पाएगी। 

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |