ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलॉकडाउन में रिकॉर्ड 13.5 लाख श्रमिक और कामगार UP वापस आए, राज्य सरकार ने दी जानकारी

लॉकडाउन में रिकॉर्ड 13.5 लाख श्रमिक और कामगार UP वापस आए, राज्य सरकार ने दी जानकारी

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों से 13.5 लाख प्रवासी श्रमिक एवं कामगार ट्रेन, बस और अन्य वाहनों के जरिए उत्तर प्रदेश लौटे हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर मुख्य...

लॉकडाउन में रिकॉर्ड 13.5 लाख श्रमिक और कामगार UP वापस आए, राज्य सरकार ने दी जानकारी
भाषा,लखनऊFri, 15 May 2020 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों से 13.5 लाख प्रवासी श्रमिक एवं कामगार ट्रेन, बस और अन्य वाहनों के जरिए उत्तर प्रदेश लौटे हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को दावा किया कि यह संख्या अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों से अपील की है कि वे पैदल या साइकिल या फिर ट्रकों पर सवार होकर न आएं। उनके लिए ट्रेन और बस का इंतजाम किया गया है। वे उन्हीं साधनों से आएं।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आज इस समय तक प्रदेश में 380 ट्रेनें आ चुकी हैं। एक मार्च से 30 अप्रैल तक प्रदेश में साढे छह लाख लोग आए हैं। करीब चार लाख 70 हजार लोग ट्रेन से आए। अवस्थी ने कहा कि डेढ लाख से अधिक लोग निजी वाहनों से आए हैं। अब तक प्रदेश में 13 लाख 50 हजार लोग आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों को अलग अलग जिलों में पृथक-वास केंद्रों में ले जाया गया है।

अवस्थी ने बताया कि आज ही नोएडा और गाजियाबाद से ट्रेनें चल रही हैं। बिहार सरकार ने सहमति दी है। आज ही गाजियाबाद और नोएडा से कुछ ट्रेनें विशेषकर पूर्वांचल के लिए चल रही हैं। अवस्थी ने बताया कि लोगों को घर पहुंचाने के लिये रोडवेज की नौ हजार 267 बसें लगाई गई हैं। कुल 11964 बसें उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने घर लौट रहे प्रवासी कामगारों के लिए लगाई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें