ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफतेहपुर में पत्नी से झगड़ युवक ने फांसी लगाकर दी जान

फतेहपुर में पत्नी से झगड़ युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दो दिन पूर्व ही परदेश से कमा कर लौटे एक युवक का बुधवार देर शाम पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज युवक रात में घर से निकल गया। सुबह पड़ोस के गांव में स्थित एक आम के बाग में उसका शव फांसी...

फतेहपुर में पत्नी से झगड़ युवक ने फांसी लगाकर दी जान
लाइव टीम,फतेहपुरThu, 22 Mar 2018 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन पूर्व ही परदेश से कमा कर लौटे एक युवक का बुधवार देर शाम पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज युवक रात में घर से निकल गया। सुबह पड़ोस के गांव में स्थित एक आम के बाग में उसका शव फांसी से झूलता मिलने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। 
हथगाम थाना क्षेत्र के हरिरामपुर कैथोला गांव का रहने वाला उमेश परदेश में रहकर कमाता था। परिजनों ने बताया कि दो पहले ही उमेश परदेश से लौटा था। बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक देर रात तक दोनों के बीच विवाद होता रहा। देर रात उमेश घर से निकल गया और घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह पड़ोस के गांव लालदासपुर गांव के ग्रामीणों ने जंगल जाते समय नहर के पास आम के बाग में एक शव को फांसी के फंदे से झूलता देखा। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी ग्रामीण ने शव की शिनाख्त उमेश के रूप में की और परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें