ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशर्मनाक: यूपी में सिपाही ने चौकी में मंदबुद्धि किशोरी से किया दुष्कर्म 

शर्मनाक: यूपी में सिपाही ने चौकी में मंदबुद्धि किशोरी से किया दुष्कर्म 

कुशीनगर के जटहा बाजार थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने शुक्रवार दोपहर मंसाछापर चौकी में मंदबुद्धि नाबालिग से रेप किया। नाराज लोगों ने चौकी पर धावा बोलते हुए तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस की...

शर्मनाक: यूपी में सिपाही ने चौकी में मंदबुद्धि किशोरी से किया दुष्कर्म 
हिन्दुस्तान टीम,विशुनपुरा (कुशीनगर)।Sat, 16 Feb 2019 02:45 AM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर के जटहा बाजार थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने शुक्रवार दोपहर मंसाछापर चौकी में मंदबुद्धि नाबालिग से रेप किया। नाराज लोगों ने चौकी पर धावा बोलते हुए तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पडरौना-मंसाछापर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसओ व सीओ मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी घेर लिया। एएसपी के आश्वासन पर जाम खोला।

देवरिया जिले का एक परिवार जटहा बाजार क्षेत्र में रहता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसकी मंदबुद्धि नाबालिग लड़की चौकी पर पानी भरने गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच वहां तैनात सिपाही अमित यादव उसे कमरे में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वे चौकी पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी पुलिस कर्मी फरार हो गया था। इसके बाद आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौकी में तोड़फोड़ करते हुए पडरौना-मंसाछापर मार्ग को जाम कर प्रर्दशन करने लगे। डायल 100 को लोंगो के आक्रोश देख बैरंग वापस होना पड़ा। एएसपी ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, पर इस दौरान कुछ उत्तेजित लोगों ने पुलिस चौकी में आग लगाने की भी कोशिश की। एएसपी व सीओ ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

सिपाही के खिलाफ केस
बवाल की सूचना के बाद रात 9.30 बजे एसपी राजीव नारायण मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से सिपाही फरार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें