
अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, 9 घायल
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रौनाही थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले फैजाबाद की तरफ सोहावल चौराहे के पास ट्रक और ऑटो में टक्कर हो जाने के कारण चार लोगों की मौके...
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रौनाही थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले फैजाबाद की तरफ सोहावल चौराहे के पास ट्रक और ऑटो में टक्कर हो जाने के कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है और अन्य 7 लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय फैजाबाद में हो रहा है।
मृतक व्यक्तियों की सूची
1. हीरालाल पुत्र उदयराज उम्र 60 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुराकलंदर
2. शिव कुमार पुत्र राम जगत उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बरदहिया भदरसा बाहर पिपरा ताल थाना पुरा कलंदर
3. सोनू पुत्र टिल्लू उम्र 35 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुरा कलंदर
4.अज्ञात पुरुष
घायल व्यक्तियों की सूची
1. दीपक पुत्र हीरालाल उम्र 24 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुराकलंदर
2. भगेलु पुत्र छोटई उम्र 60 वर्ष निवासी उपरोक्त (रेफर लखनऊ)
3. लक्ष्मण पुत्र रामजियावन उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त
4. रामपाल पुत्र विश्वनाथ उम्र 40 वर्ष निवासी उपरोक्त
5.धर्मपाल पुत्र शंभू लाल उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त
6.राजकुमार पुत्र बिहारीलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नेपुरा भदरसा पूराकलंदर(रेफर लखनऊ)
7.रामू पुत्र छेदीलाल उम्र 50 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुराकलंदर
8.किचन्नू पुत्र लालता उम्र 27 वर्ष निवासी उपरोक्त
9.संत कुमार निषाद पुत्र चेतू निषाद उम्र 56 वर्ष

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें



