ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइटावा में पद्मावत के विरोध में पथराव और लाठीचार्ज, 8 गिरफ्तार, VIDEO

इटावा में पद्मावत के विरोध में पथराव और लाठीचार्ज, 8 गिरफ्तार, VIDEO

गुरुवार को रिलीज हो रही फिल्म पद्मावत के विरोध में बुधवार को इटावा में गौरक्षक दल और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बवाल किया। कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे पर स्थित मेड मूवी...

बवाल और आत्मदाह की कोशिश में अपने नेता की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता
1/ 2बवाल और आत्मदाह की कोशिश में अपने नेता की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प
2/ 2पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प
इटावा। कार्यालय संवाददाता,कानपुरWed, 24 Jan 2018 02:47 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को रिलीज हो रही फिल्म पद्मावत के विरोध में बुधवार को इटावा में गौरक्षक दल और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बवाल किया। कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे पर स्थित मेड मूवी सिनेमा घर के सामने नारेबाजी कर जाम लगा दिया। जाम के दौरान गौरक्षक दल के मयंक विधौलिया ने आत्मदाह का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे भगदड़ मच गई। पथराव में दर्जन भर से ज्यादा वाहनों के शीशे टूट गये।

अराजकता रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, लाठीचार्ज से कार्यकर्ता भागने लगे। भगदड़ में कई लोगों को चोटें आयीं। पुलिस ने मयंक विधौलिया समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म रिलीज होगी और दर्शकों को सुरक्षा मिलेगी। इसके लिए बुधऴार से ही एक-एक थानेदार और पुलिस के जवान फिल्म दिखाने वाली दोनों टाकीजों मेड मूवी और फन प्लाजा पर तैनात कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें