ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : पंजाब ले जाई जा रही 70 लाख की अफीम पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

यूपी : पंजाब ले जाई जा रही 70 लाख की अफीम पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करके अफीम तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 70 लाख की अफीम पकड़ने का भी दावा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर अफीम...

यूपी : पंजाब ले जाई जा रही 70 लाख की अफीम पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान ब्यूरो,शाहजहांपुरMon, 08 Feb 2021 03:22 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करके अफीम तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 70 लाख की अफीम पकड़ने का भी दावा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर अफीम को पंजाब में तस्करी के लिए ले जा रहे थे। तिलहर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि बरेली के रहने वाले तीन तस्कर आरिफ, इकरार और धर्मेन्द्र किसान यूनियन के कार्यालय के पास तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से ढाई किलो अफीम पकड़ी है। जिसकी कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों तस्करों को फिलहाल जेल भेज दिया है। 

पहले भी पकड़े जा चुके हैं तस्कर
जिले में पहले भी अफीम और चरस की तस्करी पकड़ी जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक ये तस्कर जिले के आसपास से अफीम और चरस ले जाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करते हैं। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक अभी कई और लोगों के नाम तस्करी मामले में सामने आ सकते हैं। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें