ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में 8 सीटों पर 64% मतदान, चुनाव आयोग ने बताया, SC/ST के लोगों को वोटिंग से रोकने की शिकायत सही नहीं

यूपी में 8 सीटों पर 64% मतदान, चुनाव आयोग ने बताया, SC/ST के लोगों को वोटिंग से रोकने की शिकायत सही नहीं

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों की आठ लोकसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। शाम छह बजे तक की जानकारी के अनुसार इन 8 सीटों पर...

यूपी में 8 सीटों पर 64% मतदान, चुनाव आयोग ने बताया, SC/ST के लोगों को वोटिंग से रोकने की शिकायत सही नहीं
लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊThu, 11 Apr 2019 09:17 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों की आठ लोकसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। शाम छह बजे तक की जानकारी के अनुसार इन 8 सीटों पर कुल 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 8 लोस सीटों पर कुल 65.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि शाम छह बजे तक संकलित सूचनाओं के अनुसार इन 8 सीटों पर कुल 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ। मगर यह मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है, क्योंकि शाम 6 बजे मतदान की समय सीमा बीतने के बाद भी तमाम मतदान केन्द्रों पर वोटरों की लाइन लगी हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  प्रदेश की उक्त 8 लोस सीटों पर कहीं से भी पुनर्मतदान कराने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

एससी/एसटी के लोगों को वोट डालने से रोकने की शिकायत सही नहीं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र और कुछ अन्य मीडिया स्रोतों से शिकायत मिली थी कि कई जगहों पर एससी/एसटी के लोगों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने इस बारे में वहां के जिला प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाई, जिसमें यह शिकायत सही नहीं पायी गयी। प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि ऐसे मामले की पुलिस में कहीं कोई शिकायत दर्ज नहीं करवायी गयी।

EC ने वोटिंग खत्म होने पर कहा, कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण 

कैराना में सुरक्षा बलों ने की हवाई फायरिंग
मतदान के दौरान कैराना लोकसभा सीट की शामली विधानसभा सीट के रसूलपुर गुजरान गांव के माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 170 और 171 पर कुछ अराजक तत्वों ने उपद्रव करके मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की। यह लोग बगैर पहचान पत्र के वोट डालने की कुचेष्टा कर रहे थे। इस पर वहां तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस वजह से आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।

आईजी पुलिस प्रवीण कुमार ने बताया कि उपद्रव के बाद पूरे इलाके में शांति बहाली के लिए गश्त करवायी गयी और मतदान करने के इच्छुक लोगों को वोट डालने का पूरा मौका दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम खराब हुईं
मतदान के दौरान इन 8 लोस सीटों के कई मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन खराब होने से मतदान में बाधा भी आई। मगर शिकायत मिलते ही चुनाव मशीनरी सक्रिय हुई और तत्काल ईवीएम बदल कर मतदान फिर से चालू करवाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि मतदान के दौरान ईवीएम की कुल 89 बैलेट यूनिट, 89 कण्ट्रोल यूनिट और 428 वीवीपैट बदली गयीं। उन्होंने दावा किया इस वजह से कहीं भी मतदान प्रभावित नहीं हुआ।

उत्तराखंड में 57.85% मतदान,सबसे ज्यादा हरिद्वार संसदीय सीट पर पड़े वोट

सुरक्षा बलों को नमो फूड पैकेट बांटने की शिकायत
गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर नोएडा के सेक्टर 15 के मतदान केन्द्रों पर तैनात सुरक्षा बलों को नमो फूड के लेबल चस्पा खाने के पैकेट बांटने की शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत आने पर वहां के जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी ने जो रिपोर्ट उन्हें दी उसके मुताबिक पुलिस कर्मियों व सुरक्षा बलों के लिए पास की एक दुकान से खाने के पैकेट मंगवाये गये थे, संयोगवश उस दुकान का नाम नमो फूड है और यह दुकान काफी पुरानी है।  

प्रदेश की 8 लोस सीटों पर 2014 और इस बार का मतदान प्रतिशत
लोकसभा सीट                2014 का मतदान प्रतिशत          इस बार का मतदान प्रतिशत
सहारनपुर                                74.23                                        70.68
कैराना                                    73.05                                       62.10
मुजफ्फरनगर                           69.64                                       66.66
बिजनौर                                 67.83                                        65.40
मेरठ                                     63.15                                        63.00
बागपत                                  66.97                                        63.09
गाजियाबाद                             56.98                                        57.06
गौतमबुद्धनगर                           60.38                                      60.15
कुल                                      65.76                                         63.69

पहले चरण की वोटिंग पूरी, चुनावी झड़प में TDP नेता समेत 2 की मौत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें