ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश4 बेटियाें के 60 वर्षीय पिता ने 20 साल की लड़की से की शादी, सुहागरात के दिन दुल्हन ने दिया ऐसे धोखा

4 बेटियाें के 60 वर्षीय पिता ने 20 साल की लड़की से की शादी, सुहागरात के दिन दुल्हन ने दिया ऐसे धोखा

कन्नौज में चार बेटियों के 60 वर्षीय पिता को 20 साल की लड़की से दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। सुहागरात के बाद नई नवेली दुल्हन घर से पैसे और जेवर लेकर अपने मायके गई। उसने बताया कि मां का...

4 बेटियाें के 60 वर्षीय पिता ने 20 साल की लड़की से की शादी, सुहागरात के दिन दुल्हन ने दिया ऐसे धोखा
हिन्दुस्तान ब्यूरो ,कन्नौज Sun, 25 Oct 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्नौज में चार बेटियों के 60 वर्षीय पिता को 20 साल की लड़की से दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। सुहागरात के बाद नई नवेली दुल्हन घर से पैसे और जेवर लेकर अपने मायके गई। उसने बताया कि मां का एक्सीडेंट हो गया है। कई दिप बीत जाने के बाद भी जब वह ससुराल नहीं लौटी तो बुर्जग ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। उसके गांव में पता किया गया ताे वह वहां भी नहीं थी। खुद को ठगने की बात समझ में आने के बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।  
 

यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव की है। गढ़िया में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनकी चार बेटियां है। बुर्जग के पड़ोसियों ने सलाह दी कि दूसरी शादी कर ले। पड़ोसियों ने लॉकडाउन के दौरान की बुर्जग की शादी एक गांव में तय कर दी। आनन-फानन में मंदिर में शादी हुई। शादी के बाद खुद को लड़की का भाई बताने वाला एक युवक भी दुल्हन के साथ घर में ही रुक गया। पीड़ित बुर्जग ने बताया कि तो देर रात अचानक भाई बना युवक कमरे का दरवाजा खटखटाया और पत्नी से मां का एक्सीडेंट में पैर टूटने की बात बताया। जिसके बाद दुल्हन बनी लड़की कुछ रुपये लेकर जेवर पहने पहने ही मां को देखकर आने की बात कह चली गई। पत्नी के वापस आने इंतजार बुर्जग करते रहे। जिसने शादी करवाई थी उससे भी  पूछताछ हुई तो वह भी कुछ बता नहीं पाया। अब बुर्जग ने शादी कराने वाले और ठगी करने वाली दूसरी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने शादी के दौरान खिंचे गये फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें