50 साल बाद एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे दादा-दादी, पुलिस ने दिया ऐसा मंत्र अब रहेंगे एक साथ

Apr 13, 2022 08:15 pm ISTDinesh Rathour संवाददाता, गोंडा। कटरा बाजार। 
share Share
Follow Us on

यूपी के गोंडा से अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां 50 साल से अलग रह रहे दंपति शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों की शिकायतों को सुनकर उनके बीच सुलह समझौता करवाया और एक साथ रहने का संकल्प लिया

50 साल बाद एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे दादा-दादी, पुलिस ने दिया ऐसा मंत्र अब रहेंगे एक साथ

यूपी पुलिस की नकारात्मक छवि को लेकर अक्सर विभाग सवालों के घेरे में रहता है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो विभाग की छवि को बनाने में दिन रात प्रयासरत भी हैं। ऐसी ही एक मामला यूपी के गोंडा से सामने आया है। यहां पुलिस ने जो काम किया उसकी सभी दिल से तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल 50 साल पहले दंपति का आपस में झगड़ा हो गया था। इसके बाद से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे थे। दंपति अब बुजुर्ग हो चुके थे। दोनों को अलग-अलग रहते 50 साल से ज्यादा बीत चुके थे।

तीन दिन पहले दोनों अपनी-अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंच गए। यहां थाना प्रभारी ने दोनों की शिकायतों को सुना। दोनों से पुलिस कर्मियों ने मन-मुटाव की वजह पूछी और फिर दंपति को समझा-बुझाकर एक साथ रहने की संकल्प भी दिलाया। बाद में थाना प्रभारी ने बुजुर्ग दम्पति को मिठाई खिलाकर ससम्मान घर भिजवाया।

मामला यूपी के गोंडा जिले के कटरा बाजार का है। तीन दिन पहले थाने पर बुजुर्ग शिवनाथ पुत्र राम प्रसाद निवासी लोनियन पुरवा मौजा बनगांव तथा उनकी पत्नी जनका देवी अपनी फरियाद लेकर आए और प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह को अपनी समस्या बताया। उन लोगों की शादी को 50 वर्ष हो गए हैं हम दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा और कहासुनी हो गई थी जिससे हम लोग अलग-अलग रह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक द्वारा दोनों बुजुर्गो की बातों को गम्भीरता से सुना गया और बुजुर्ग दंपति को समझाया। प्रभारी निरीक्षक की बात का इतना असर हुआ कि बुजुर्ग दंपति ने भी वादा किया कि अब जीवन भऱ कभी भी अलग नहीं होंगे। प्रभारी निरीक्षक के इस व्यवहार की इलाके में खूब प्रशंसा की जा रही है। 

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |