50 thousand prize IPS Arvind Sen property will be attached यूपी : 50 हजार के इनामी आईपीएस अरविंद सेन की संपत्ति होगी कुर्क, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP News50 thousand prize IPS Arvind Sen property will be attached

यूपी : 50 हजार के इनामी आईपीएस अरविंद सेन की संपत्ति होगी कुर्क

पशुधन फर्जीवाड़े में 50 हजार रुपये का इनामी होने के बाद भी अरविन्द सेन न तो पकड़े गये और न ही उन्होंने समर्पण किया। उनकी सम्पत्ति कुर्क करने का नोटिस भी पुलिस ने उनके लखनऊ और अयोध्या स्थित आवास पर...

Dinesh Rathour लखनऊ। प्रमुख संवाददाता, Tue, 19 Jan 2021 11:59 PM
share Share
Follow Us on
यूपी : 50 हजार के इनामी आईपीएस अरविंद सेन की संपत्ति होगी कुर्क

पशुधन फर्जीवाड़े में 50 हजार रुपये का इनामी होने के बाद भी अरविन्द सेन न तो पकड़े गये और न ही उन्होंने समर्पण किया। उनकी सम्पत्ति कुर्क करने का नोटिस भी पुलिस ने उनके लखनऊ और अयोध्या स्थित आवास पर चस्पा कर दिया था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब पुलिस जल्दी ही उनकी सम्पत्ति कुर्क करेगी। दावा किया जा रहा कि 20 या 21 जनवरी को इसकी तारीख तय कर दी जायेगी।

अरविन्द सेन की कई सम्पत्तियों का ब्योरा पुलिस निकलवा सकी है। लखनऊ की सम्पत्ति अरविन्द सेन ने अपने परिवारीजनों के नाम कर रखी है। इस बारे में भी पुलिस विधिक राय ले रही है। इस सम्बन्ध में दो दिन पहले पुलिस की एक टीम गोमती नगर स्थित अरविन्द सेन के घर भी गई थी। उनसे भी पुलिस ने अरविन्द सेन के बारे में कई जानकारियां ली। 

सचिवालयकर्मियों की तलाश
इस फर्जीवाड़े में अभी कई और लोगों के नाम सामने आने हैं। सचिवालय के दो कर्मचारियों के बारे में भी पुलिस को काफी कुछ पता लग चुका है। इनके खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य भी मिल गये हैं। इनकी तलाश में दो टीमें लगा दी गई है।


 

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |