ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश400 मीटर सड़क का विवाद 15 साल बाद सुलझा, जानिए पूरा मामला

400 मीटर सड़क का विवाद 15 साल बाद सुलझा, जानिए पूरा मामला

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में थाने के सामने की रोड का विवाद 15 साल बाद खत्म हो गया। अब इस सड़क को एलडीए बनाएगा। करीब 400 मीटर की यह सड़क 15 वर्षों से नहीं बनी थी। एलडीए और नगर निगम दोनों एक दूसरे पर...

400 मीटर सड़क का विवाद 15 साल बाद सुलझा, जानिए पूरा मामला
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 05 Dec 2021 02:55 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में थाने के सामने की रोड का विवाद 15 साल बाद खत्म हो गया। अब इस सड़क को एलडीए बनाएगा। करीब 400 मीटर की यह सड़क 15 वर्षों से नहीं बनी थी। एलडीए और नगर निगम दोनों एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे थे।
जानकीपुरम में थाने के पास की एक रोड करीब 400 मीटर नहीं बन पा रही थी। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग तथा एलडीए कोई भी इस सड़क को बनाने को तैयार नहीं था। नगर निगम इसे एलडीए की बता रहा था। जबकि एलडीए सड़क के इस हिस्से को नगर निगम को हैंड ओवर होने की बात कह रहा था। इसी वजह से 15 वर्ष से सड़क नहीं बन पा रही थी। हिंदुस्तान ने 4 दिसंबर के अंक में इसकी खबर प्रकाशित की थी। सड़क के निर्माण को लेकर विवाद होने की जानकारी दी थी। अब इस मामले को लेकर शासन ने नाराजगी जताई है। जिसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण इस रोड को बनाने को तैयार हो गया है। रोड बनने से यहां के आसपास के करीब दो लाख की आबादी को फायदा होगा।

यही रोड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की तरफ ही जाती है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भी इसको लेकर एलडीए तथा नगर निगम को कई पत्र लिख चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सड़क पर गड्ढे बढ़ते जा रहे थे। कई बार स्थानीय नागरिकों तथा व्यापारियों ने चंदा लगाकर इस सड़क के गड्ढे भरवाए थे। लेकिन अब शासन के निर्देश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण यह सड़क बनवाने को तैयार हो गया है। एलडीए के मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह ने बताया इस सड़क का विवाद खत्म हो गया है। एलडीए इस सड़क को बनवाएगा। इसके बाद नगर निगम आगे से इसका मेंटेनेंस करेगा।

एकेटीयू रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह ने बताया कि जानकीपुरम थाने के पास की सड़क लंबे समय से खराब है। एलडीए और नगर निगम में इसको लेकर भी सीमा विवाद चल रहा था। इस सड़क को लेकर हमने भी एलडीए तथा नगर निगम को कई पत्र लिखे हैं।
 
एलडीए मुख्य अभियंता इंदू शेखर सिंह ने बताया कि इस सड़क को एलडीए बनाएगा। हम अपने प्रस्ताव में इसे ले रहे हैं। जल्दी ही इसका काम शुरू हो जाएगा। सड़क नगर निगम की थी लेकिन एलडीए बना देगा। बाद में इसे मेंटेनेंस के लिए नगर निगम को दिया जाएगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें