ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में कोरोना के 2778 नए मामले, अब तक 6507 की मौत और 4 लाख से अधिक हुए ठीक

यूपी में कोरोना के 2778 नए मामले, अब तक 6507 की मौत और 4 लाख से अधिक हुए ठीक

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2778 नए मामले सामने आए हैं। आज एक बार फिर नए मामलों से अधिक संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही और कुल 3736 लोग इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हुए। वहीं बीते 24...

यूपी में कोरोना के 2778 नए मामले, अब तक 6507 की मौत और 4 लाख से अधिक हुए ठीक
हिन्दुस्तान,लखनऊWed, 14 Oct 2020 04:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2778 नए मामले सामने आए हैं। आज एक बार फिर नए मामलों से अधिक संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही और कुल 3736 लोग इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हुए। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण कुल 41 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण जान गंवानों की संख्या 6507 तक पहुंच गई है। बुधवार को राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 2778 नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख 44 हजार 711 हो गई है। इसमें से कुल 4 लाख 01 हजार 306 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.24 प्रतिशत हो गया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 36 हजार 898 सक्रिय मरीज हैं। 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश में 68 हजार 235 एक्टिव केस थे, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। उस दिन लगातार इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि हम लगातार ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को 1 लाख 62 हजार 773 कोरोना सैंपल्स की जांच हुई। अभी तक राज्य में 1 करोड़ 23 लाख 55 हजार 046 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है। कोरोना को रोकने के लिए टेस्टिंग एक महत्वपूर्ण हथियार है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि 36 हजार 898 सक्रिय मामलों में से 16 हजार 613 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 3015 लोग भुगतान के आधार पर अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी के लोग सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 2 लाख 45 हजार 972 लोगों ने होम आइसोलेशन के विकल्प को चुना और इसमें से 2 लाख 29 हजार 359 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें