ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशझांसी जेल में एक दिन में मिले 204 कोरोना पॉजिटिव, राज्य में 300 कैदी संक्रमित

झांसी जेल में एक दिन में मिले 204 कोरोना पॉजिटिव, राज्य में 300 कैदी संक्रमित

झांसी जेल में फूटे कोरोना बम ने जेल विभाग की नींद उड़ा दी है। गुरुवार को हुई जांच में 202 बंदी और दो बंदीरक्षक (जेल वार्डर) कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश की जेलों में अब तक लगभग 28 हजार बंदियों व...

झांसी जेल में एक दिन में मिले 204 कोरोना पॉजिटिव, राज्य में 300 कैदी संक्रमित
Abhishek Tiwariहिन्दुस्तान,झांसीThu, 23 Jul 2020 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी जेल में फूटे कोरोना बम ने जेल विभाग की नींद उड़ा दी है। गुरुवार को हुई जांच में 202 बंदी और दो बंदीरक्षक (जेल वार्डर) कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश की जेलों में अब तक लगभग 28 हजार बंदियों व जेलकर्मियों की कोविड-19 की जांच कराई गई हैं। इनमें अब तक लगभग 300 बंदी और 12 जेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

जेल मुख्यालय ने बताया कि गुरुवार को शाम तक झांसी जेल में कुल 788 टेस्ट हुए, जिसमें 202 बंदी व दो जेल हेडवार्डर पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद झांसी जेल में अलग से बनी हुई चार बैरकों को जिलाधिकारी ने एल-1 हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। सभी संक्रमित पाए गए बंदियों व बंदीरक्षकों को इन्हीं बैरकों में रखा गया है, जहां उपचार के लिए 24 घंटे चिकित्सा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। जेल अधीक्षक के अनुसार ड्यूटी पर आने वाले किसी एसिम्प्टोमैटिक जेलकर्मी के द्वारा जेल में कोरोना का संक्रमण होने की आशंका है।

राज्य में भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए

दूसरी तरफ आज राज्य में भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। गुरुवार को राज्य में कोविड-19 के 2529 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को 2308 और 19 जुलाई को 2250 मामले सामने आए थे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि 2529 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 58 हजार को पार करते हुए 58 हजार 104 पर पहुंच गई है। इसमें से अबतक 35 हजार 803 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े