ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान- प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव

यूपी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान- प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां स्पष्ट किया है कि प्रदेश में 2022 का विधान सभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यह दावा किया कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की होगी।...

यूपी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान- प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव
प्रमुख संवाददाता, कानपुर।Fri, 22 Nov 2019 08:10 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां स्पष्ट किया है कि प्रदेश में 2022 का विधान सभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यह दावा किया कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा। हर गली में कांग्रेस के कार्यकर्ता होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जनता के बीच खोया विश्वास पार्टी वापस हासिल करेगी। लोगों का कांग्रेस में भरोसा कई गुना बढ़ेगा। सब कुछ टिप्स पर होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुटीं हैं। एक-एक बिंदु पर एंजेडा संग कार्ययोजना बनाई जा रही है।

पिछले चुनावों से इस बार के चुनाव में पार्टी ने दो गुना वोट प्रतिशत बढ़ाया है। उप चुनावों इस समय पार्टी प्रदेश में तीसरे नंबर पर रही। सपा और कांग्रेस के बीच सिर्फ वोटों की संख्या में सिर्फ 1 लाख का अंतर था। दो वर्ष के भीतर वोट प्रतिशत कई गुना बढ़ जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें