ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअलीगढ़: नांदेड़ साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं का केंटर पलटा, दो की मौत, 17 घायल

अलीगढ़: नांदेड़ साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं का केंटर पलटा, दो की मौत, 17 घायल

महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं का केंटर अलीगढ़ में पलट गया। घटना में दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को मेडिकल कालेज, दीं दयाल और जिला...

अलीगढ़: नांदेड़ साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं का केंटर पलटा, दो की मौत, 17 घायल
अलीगढ़, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Sep 2018 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं का केंटर अलीगढ़ में पलट गया। घटना में दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को मेडिकल कालेज, दीं दयाल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के बाजपुर से सिख तीर्थ यात्रियों का दल केंटर से महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब गया था। वापस लौटते वक्त बुधवार सुबह उनका केंटर का पहिया मंजूरगढ़ी के पास गड्ढे में आ गया, जिससे केंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमे 68 वर्षीय कुलवंत सिंह व 65 वर्षीय बलकार सिंह की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। साथी यात्रियों ने मृतक के परिवार को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें