ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशबदायूं : जागरण में शामिल होने गई 15 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बदायूं : जागरण में शामिल होने गई 15 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अभी 50 साल की महिला से दरिंदगी की घटना की चर्चा खत्म भी नहीं हो पाई थी कि यूपी के बदायूं में एक और 15 साल की लड़की से रेप की घटना की सामने आई है। जागरण में शामिल होने गयी एक किशोरी मंगलवार रात...

बदायूं : जागरण में शामिल होने गई 15 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Dinesh Rathourबदायूं। हिन्दुस्तान संवाद Wed, 06 Jan 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अभी 50 साल की महिला से दरिंदगी की घटना की चर्चा खत्म भी नहीं हो पाई थी कि यूपी के बदायूं में एक और 15 साल की लड़की से रेप की घटना की सामने आई है। जागरण में शामिल होने गयी एक किशोरी मंगलवार रात संदिग्ध हालात में लापता हो गयी। बाद में वह इलाके के ही एक युवक के घर से रोती हुयी निकली। परिजनों ने पूछताछ के बाद रात में ही पुलिस को तहरीर देकर युवक पर उसे बहलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसके तहेरे भाई पर दरवाजे पर रखवाली करने की बात भी कही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

घटना थाना सिविल लाइंस इलाके के एक गांव की है। यहां मंगलवार रात को जागरण था। गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि देर रात उसे पता लगा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं है और न ही जागरण में। काफी तलाश के बाद किशोरी गांव के पिंटू के घर से रोती हुई निकली। परिजन उसे घर ले आए और पूछताछ में पता लगा कि किशोरी को पिंटू का चचेरा भाई वीरपाल बहलाकर ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पिंटू घर के बाहर रखवाली करता रहा। बदायूं सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरेापियों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.