कुशीनगर में कॉन्वेंट स्कूल की तीसरी मंजिल से 11वीं की छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

हिन्दुस्तान, पडरौना
Follow us on Google News
share

कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में रामधाम पोखरा सीसी रोड पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की तीसरी मंजिल से बुधवार की दोपहर में करीब 12 बजे कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने छलांग लगा दी। उसकी हालत गंभीर है।

कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में रामधाम पोखरा सीसी रोड पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की तीसरी मंजिल से बुधवार की दोपहर में करीब 12 बजे कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने छलांग लगा दी। तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा खून से लतपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षकों ने आनन फानन में छात्रा को एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि छात्रा का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत बेहद ही नाजुक है। छात्रा ने किस वजह से छलांग लगाई, इसकी वजह स्कूल प्रबंधन नहीं बता पा रहा है। 

जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी पूर्व सैनिक मनोज चतुर्वेदी की एक हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। पूर्व फौजी मनोज की पत्नी कालिंदी चतुर्वेदी अपनी बेटी गरिमा चतुर्वेदी के साथ पडरौना शहर के महंत अवेद्यनाथनगर में स्थित मकान में रहती हैं।

उनकी दो बेटियों में बड़ी बेटी जैनी गोरखपुर में रहती है, जबकि इकलौता बेटा प्रयागराज रहकर पढ़ाई करता है। वहीं, छोटी बेटी गरिमा अपनी मां के साथ पडरौना में ही रहती है और वह शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है।

गरिमा की इन दिनों अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा के ठीक बाद उसने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाता देख स्कूल के प्रबंधक और शिक्षक नीचे की ओर दौड़ पड़े। 

खून से लतपथ गरिमा को स्कूल के वैन से लेकर शिक्षक गायत्री नगर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे और इसकी सूचना गरिमा की मां कालिंदी चतुर्वेदी को दी। निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत बेहद गंभीर बता गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल गरिमा को लेकर उसकी मां गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गरिमा के परिजनों को डॉक्टरों ने बताया कि पेट, फेफड़ा व सिर में गंभीर चोट लगी है।

दो घंटे तक ब्रेन का मेजर ऑपरेशन भी चला है। घटना के बाद से ही वह बेहोशी हालत में है। वहीं, सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंची। यहां घटना के वक्त की सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस ने बारीकी से जांच की। शिक्षकों से भी सवाल-जवाब किया। बुधवार की देर शाम तक छात्रा के छलांग लगाने की वजह सामने नहीं आ पाई थी। 

स्कूल के प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव के अनुसार घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रा ने क्यों यह कदम उठाया किसी को जानकारी नहीं है। वह होनहार छात्रा थी। परीक्षा के दौरान ऐसा कुछ भी समझ नहीं आ रहा जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया हो। स्कूल की छत सभी के लिए खुली है। किसी के जाने पर रोक टोक नहीं की जाती। ऐसी कोई वजह भी नहीं है।

एसपी धवल जायसवाल के अनुसार छात्रा के छत से कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्कूल में परीक्षा चल रही थी। पुलिस की छानबीन में कोई ठोस वजह अब तक सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकुशीनगर में स्कूल की तीसरी मंजिल से 11वीं की छात्रा ने लगाई छलांग