यूपी में घटने लगा कोरोना संक्रमण? 24 घंटे में 10,682 नए पॉजिटिव मिले, 311 संक्रमितों की मौत 

यूपी में घटने लगा कोरोना संक्रमण? 24 घंटे में 10,682 नए पॉजिटिव मिले, 311 संक्रमितों की मौत 

संक्षेप:

देशभर में कहर बरपा रहा कोरोना का संक्रमण यूपी में अब तेजी से घटने लगा है। कोरोना कर्फ्यू के चलते दिन पर दिन कोरोना के केसों में कमी देखने को मिल रही है। यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19...

May 16, 2021 07:29 pm ISTDinesh Rathour भाषा, लखनऊ
share

देशभर में कहर बरपा रहा कोरोना का संक्रमण यूपी में अब तेजी से घटने लगा है। कोरोना कर्फ्यू के चलते दिन पर दिन कोरोना के केसों में कमी देखने को मिल रही है। यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 311 और मरीजों की मौत हो गई तथा 10,682 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 311 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,546 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 27 मौतें मेरठ में हुई हैं। इसके अलावा लखनऊ में 20, कानपुर नगर में 13, चंदौली तथा बस्ती में 12-12, और मथुरा में 10 मरीजों की मौत हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 10,682 नए मरीजों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 24,837 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।  सबसे ज्यादा 701 नए मामले मेरठ में मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ में 525, वाराणसी में 496, देवरिया में 471, बुलंदशहर में 451, सहारनपुर में 437 और गोरखपुर में 433 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में इस वक्त 1.63 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,67,420 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक चार करोड़ 46 लाख 95 हजार 189 नमूने जांचे जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 16 लाख 19 हजार 645 मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14 लाख 39 हजार 96 रोगी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |