1.38 लाख सैलरी, 15 हजार बोनस, इजराइल में काम करने वर्कर भेज रही यूपी सरकार, उम्र और योग्यता चेक करें

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

योगी सरकार इजराइल में काम करने वर्कर भेज रही है। इन वर्करों की लिस्ट तैयार हो गई। इन्हें 1.38 लाख सैलरी, 15 हजार बोनस प्रतिमाह मिलेगा। कई शर्तें भी रखी गई हैं।

यूपी में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। यूपी सरकार 16 हजार श्रमिकों को इजराइल भेजेगी। पहले चरण में 10 हजार काम करने के इच्छुक निर्माण श्रमिकों की लिस्ट तैयार है।  इन वर्करों को जनवरी के अंत तक भेज जाएगा। निर्माण श्रमिकों को कम से कम एक वर्ष अथवा 3 वर्ष तक सेवा अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसके साथ ही कामगारों को अंग्रेजी भाषा बोलने, लिखने व समझने का ज्ञान होना चाहिए। श्रमिक और उसके परिवार के लोगों में इससे पूर्व इजरायल में काम न किया हो। इसमें कामगारों को एक लाख 38 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा 15 हजार रुपए प्रतिमाह बोनस व फंड भी मिलेगा। निर्माण श्रमिक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आने जाने का किराया नहीं मिलेगा। पासपोर्ट न होने पर तत्काल बनवा सकते है।

श्रम विभाग के जरिए इजरायल में जाकर कामगारों को अच्छी स्रैलरी पाने के लिए आवेदन मांगें गए हैं। निर्माण श्रमिकों को एनएसडीसी (नेशनल स्किल डवलपमेंट कारपोरेशन) इंटरनेशनल के जरिए भेजा जाएगा। जाने के इच्छुक लोगों के पास काम का अनुभव होने के साथ ही हाईस्कूल तक शिक्षा भी जरूरी है जबकि आयु सीमा 25 से 45 साल के बीच रखी गई है। जहां तक वेतन का सवाल है तो इजराइल जाने वाले निर्माण श्रमिकों को हर माह 6100 इजराइली न्यू शेकेल करेंसी मिलेगी। इसे यदि भारतीय मुद्रा में देखें तो करीब 1 लाख 38 हजार रुपये होगी। जाने वालों को अपने रहने और चिकित्सा बीमा का पैसा खुद देना होगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इजराइल में काम करने के लिए निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता है। अगर कोई श्रमिक इजराइल में काम करने का इच्छुक है, तो आवेदन श्रम कार्यालय में जमा कर सकता है। सिरेमिक टाइल, प्लास्टरिंग, फ्रेमवर्क/शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेंडिंग आदि में जॉब हैं। इच्छुक श्रमिक जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP News1.38 लाख सैलरी, 15 हजार बोनस, यूपी सरकार इजराइल भेज रही वर्कर