Hindi NewsUP Newsstock market trader called an intermediate student to his flat and raped her they had befriended him on instagram
शेयर मार्केट कारोबारी ने इंटर की छात्रा को फ्लैट में बुलाकर किया रेप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

शेयर मार्केट कारोबारी ने इंटर की छात्रा को फ्लैट में बुलाकर किया रेप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

संक्षेप:

छात्रा का आरोप है कि तौकीर ने उसे फोन कर बहाने से बुलाया। वह उसे विभूतिखंड स्थित डीएलएफ माई पैड ले गया। छात्रा उस पर विश्वास कर फ्लैट में चली गई लेकिन वहां जाने के बाद जो कुछ हुआ उसके बारे में छात्रा ने सपने में भी नहीं सोचा थाा। कोल्डड्रिंक पीते ही छात्रा को कुछ अजीब सा महसूस हुआ।

Oct 25, 2025 07:34 am ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Rape in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शेयर मार्केट कारोबारी ने इंटर की छात्रा को फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ रेप कर दिया। छात्रा से कारोबारी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बुधवार को उसे विभूतिखंड डीएलएफ माई पैड में मिलने के लिए बुलाया। उसने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पेय मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लखनऊ के विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि आरोपी शेयर मार्केट कारोबारी तौकीर आलम इंदिरानगर सेक्टर-10 का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि उसने इंस्टाग्राम पर छात्रा से कुछ महीने पहले दोस्ती की थी। पीड़ित छात्रा लखनऊ के ही आशियाना क्षेत्र की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें:प्राइवेट अस्पताल में अबॉर्शन कराना चाहती है रेप पीड़िता, कोर्ट से मांगी इजाजत

छात्रा का आरोप है कि बुधवार को तौकीर ने उसे फोन कर बहाने से बुलाया। वह उसे विभूतिखंड स्थित डीएलएफ माई पैड ले गया। छात्रा उस पर विश्वास कर फ्लैट में चली गई लेकिन वहां जाने के बाद जो कुछ हुआ उसके बारे में छात्रा ने सपने में भी नहीं सोचा था।

छात्रा का आरोप है कि तौकीर ने उसे कोल्डड्रिंक के बहाने कोई नशीली चीज दे दी थी। कोल्डड्रिंक पीते ही छात्रा को कुछ अजीब सा महसूस हुआ। इसके बाद शेयर कारोबारी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा का कहना है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दिए जाने के चलते वह अचेत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:भांजे के साथ लिव इन में रह रही महिला ने की खुदकुशी, पति का शव ले जाने से इनकार

छात्रा की अचेतावस्था का फायदा उठाकर ही तौकीर ने उसके साथ रेप किया। नशीले पदार्थ का असर खत्म होने पर छात्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस छात्रा के आरोप सामने आने के बाद इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |